हिंदी सिनेमा की मशहूर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी मधुर आवाज के जरिए आज भी लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज उनकी 94वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि 36 से ज्यादा भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ विदेशी भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए। उनके गाने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि सीमाओं के पार भी लोगों को काफी पसंद हैं। साल 1989 में उन्हें दादा साहेब फाल्के और साल 2001 में भारत रत्न से नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 6 फरवरी, 2022 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे किया लता दीदी को याददेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारतीय संगीत में उनका योगदान दशकों तक फैला है। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने गहरी भावनाएं पैदा कीं और हमारी संस्कृति में उनका हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा’।
धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियोबॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी लता मंगेशकर को उनकी 94वीं बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने साथ लता मंगेशकर की कई फोटो को जोड़ते हुए एक वीडियो बनाया। इसके साथ ही उस पर रोते हुए इमोजी के साथ उन्हें उनकी जयंती पर याद किया। वीडियो के बैकग्राउंड में जगजीत सिंह का ‘कहां तुम चले गए’ गाना भी बजते हुए सुनाई दे रहा है।
सायरा बानो ने भी दी श्रद्धांजलिसायरा बानो ने लता मंगेशकर को याद करते हुए लिखा ‘भारतीय संगीत उद्योग की स्वर कोकिला को उनकी जयंती पर याद कर रही हूं। मैं दिलीप साहब और उनके साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखती हूं।
