रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वो डूमरतराई स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक ले रहे हैं। आपको बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव की रणनीति पर लगातार बैठक चलेगी। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट पर भी चर्चा होगी।
इसके बाद शाह के लिस्ट पर अंतिम मुहर लगाने के बाद आज ही लिस्ट जारी हो सकती है। चर्चा ये भी है कि 30 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी बिलासपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह की इस बैठक में कुछ चुनिंदा नेता ही शामिल होंगे। शाम 7 बजे अमित शाह कुछ सीनियर नेताओं के साथ डिनर करेंगे। इसके बाद एयर फोर्स के विशेष विमान से वापस नई दिल्ली चले जाएंगे।
इससे पहले गृहमंत्री शाह 22 सितंबर को रायपुर आने वाले थे, लेकिन बाद में उनका दौरा रद्द हो गया। इसके पहले भी कई बार उनका दौरा रद्द हो चुका है। इससे पहले 2 सितंबर को शाह रायपुर आए थे। भाजपा के आरोप पत्र को लॉन्च किया था। वहीं शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा था। भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार को घेरा था। दूसरी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रायपुर पहुंचेंगे।
