
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना छह रुपये की गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 158 रुपये की गिरावट के साथ 60,230 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,388 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में छह रुपये की मामूली गिरावट देखी गई।’’अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.33 डॉलर प्रति औंस रही।