Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या अब हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में ले सकते है साल में दो बार एडमिशन, यूजीसी चेयरमैन ने दिया ये बड़ा बयान…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    क्या अब हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में ले सकते है साल में दो बार एडमिशन, यूजीसी चेयरमैन ने दिया ये बड़ा बयान…

    By Tv 36 HindustanJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन ने बड़ा फैसला लेते हुए हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देने की बात कही है. ये नियम इसी सत्र से लागू होगा जिसके तहत एक साल में दो बार उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को प्रवेश मिलेगा. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये नियम एकेडमिक सेशन 2024-25 से ही लागू होगा.

    विदेशों में मिलती है ये व्यवस्था
    विदेशों की ही तरह अब हमारे देश में भी ये व्यवस्था लागू हो जाएगी. फॉरेन कंट्रीज में एडमिशन की प्रक्रिया को लचीला रखा जाता है और साल में केवल एक बार ही एडमिशन नहीं होते. इसी तरह अब हमारे देश में भी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में साल में एक बार की जगह दो बार प्रवेश दिया जाएगा.

    अभी क्या है नियम
    वर्तमान नियमों की बात करें तो अभी साल में एक बार एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होती है. इसके तहत जुलाई-अगस्त में नया सेशन शुरू होता है जो अगले साल मई-जून में खत्म हो जाता है. स्टूडेंट्स को केवल एक बार ही प्रवेश मिलता है. नई व्यवस्था के तहत साल में दो बार एडमिशन दिए जाएंगे.

    इन महीनों में होगा एडमिशन
    नई एकेडमिक साइकिल के तहत अब जुलाई-अगस्त के साथ ही जनवरी-फरवरी में भी एडमिशन होंगे. यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने इस बाबत घोषणा की है. उनका कहना है कि कई बार बहुत सी वजहों से कैंडिडेट्स समय पर एडमिशन नहीं ले पाते और उनका साल बेकार हो जाता है. ऐसे स्टूडेंट्स को इस प्रक्रिया से मदद मिलेगी.

    इन प्रोग्राम में पहले ही मिलती थी सुविधा
    बता दें कि रेग्यूलर प्रोग्राम में दो बार प्रवेश की सुविधा अब लागू की गई है लेकिन ओपेन और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में ये सुविधा पहले ही मिलती थी. इनकी सफलता को देखते हुए ही अब रेग्यूलर मोड के प्रोग्राम में भी ये विकल्प दिया गया है.

    कंपलसरी नहीं होगी ये सुविधा
    इस बारे में बात करते हुए यूजीसी चेयरमैन ने ये भी कहा कि साल में दो बार एडमिशन की सुविधा का ऑप्शन दिया जाएगा लेकिन हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के लिए ऐसा जरूरी नहीं होगा कि वे इस नियम का पालन जरूर करें. ये उस संस्थान का अपना फैसला होगा कि वे साल में दो बार प्रवेश लेना चाहते हैं या नहीं.

    बार-बार हो सकते हैं प्लेसमेंट
    टीओआई कि रिपोर्ट के मुताबिक यूजीसी चेयरमैन ने इस एडमिशन साइकिल के दूसरे फायदों के साथ एक फायदा ये भी बताया कि इससे रोजगार के भी ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे. कंपनियां एक बार से ज्यादा प्लेसमेंट कंडक्ट करा सकती हैं और इससे कैंडिडेट्स के लिए जॉब ऑपरच्युनिटीज बढ़ेंगी.

    Post Views: 420

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआपका बच्चा आपसे करता है कितना प्यार, बताते है ये 5 संकेत…
    Next Article अब मोबाइल की तरह चार्ज कर सकेंगे बिजली मीटर, इस महीने से घर-घर लगाएगी सरकार, जाने क्‍या होंगे स्‍मार्ट मीटर के फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल जी, CM भी होंगे शामिल…

    June 13, 2026

    इतिहास रच गईं भारत की बेटियां NDA से पहली बार 14 महिला कैडेट बनीं आर्मी और एयरफोर्स अधिकारी, 746 कैडेट्स को मिल…

    June 13, 2026

    भारत को मिला नया ‘ब्रह्मास्त्र’ लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल रोकने में सक्षम सिस्टम का सफल परीक्षण, इन देशों की बढ़ी चिंता…

    June 13, 2026

    10 तारीख को दिल्ली में एनडीए की बैठक थी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनादेश प्राप्त कर…

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल जी, CM भी होंगे शामिल…
    • इतिहास रच गईं भारत की बेटियां NDA से पहली बार 14 महिला कैडेट बनीं आर्मी और एयरफोर्स अधिकारी, 746 कैडेट्स को मिल…
    • भारत को मिला नया ‘ब्रह्मास्त्र’ लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल रोकने में सक्षम सिस्टम का सफल परीक्षण, इन देशों की बढ़ी चिंता…
    • 10 तारीख को दिल्ली में एनडीए की बैठक थी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनादेश प्राप्त कर…
    • केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने इट्सा हॉस्पिटल्स का किया दौरा, चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के भविष्य पर की चर्चा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?