Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Phone Tapping Case: आईपीएस रश्मि शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज, परमबीर सिंह के बाद दूसरी वरिष्ठ अधिकारी पर केस
    अपराध

    Phone Tapping Case: आईपीएस रश्मि शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज, परमबीर सिंह के बाद दूसरी वरिष्ठ अधिकारी पर केस

    By Tv 36 HindustanFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई Mumbai : महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व आयुक्त और पुणे की पूर्व पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. रश्मि शुक्ला पर गलत तरीके से लोगों के फोन टेप किए जाने का आरोप लगाया गया था. इस मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी थी. फोन टेपिंग के आरोपों की जांच के लिए राज्य प्रशासन की ओर से एक समिति गठित की गई थी. इस समिति की कार्रवाइयों की निगरानी राज्य के तत्कालीन डीजीपी संजय पांडे कर रहे थे.

    इसी समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट और राज्य प्रशासन के आदेश के आधार पर पुणे पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है. केस दर्ज होने की वजह से अब रश्मि शुक्ला की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले में पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. संजय पांडे की समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर क्राइम ब्रांच की पुलिस इंस्पैक्टर वैशाली चांदगुडे ने बंड गार्डन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. इन शिकायतों के आधार पर टेलिग्राफ एक्ट (धारा 26) के मुताबिक केस दर्ज किया गया है.

    फिलहाल रश्मि शुक्ला केंद्र की ओर से हैदराबाद में नियुक्त हैं. रश्मि शुक्ला पर गलत तरीके से फोन टेप करते हुए पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक करने का आरोप है. इस मामले में मुंबई पुलिस से साइबर सेल ने भी केस दर्ज किया है. उस केस को रद्द करवाने के लिए रश्मि शुक्ला ने इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय के शरण में गई थी. इस मामले में सरकारी वकील ने कहा था,

    ” दर्ज किया गया यह केस पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित भ्रष्टाचार, फोन टेपिंग, राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, गृहमंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी सीबीआई जांच से संबंधित नहीं है. बल्कि फोन टेपिंग से संबंधित रिपोर्ट से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक करने से संबंधित है. “

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरूस-यूक्रेन जंग: प्राइवेट बस से पौलेंड के लिए निकले 40 भारतीय छात्र लेकिन… जाने फिर क्या हुआ
    Next Article बिग ब्रेकिंग : गश्त करने निकली पुलिस की टीम पर रेत माफिया के दबंगों ने किया चाकू हमला गंभीर आरक्षक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्र ने इन गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी, CM बोले- पैदा होंगे 50 हजार रोजगार…

    May 14, 2026

    अब ये होंगे केरलम के नए सीएम, कांग्रेस ने किया एलान…

    May 14, 2026

    आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही, 89 लोगों की मौत, बिजली-पेड़ गिरने से हालात गंभीर…

    May 14, 2026

    इस जिले के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के चलते 3 की मौत, 20 से अधिक घायल, CM ने जताया दुःख…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए इतने लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा…
    • केंद्र ने इन गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी, CM बोले- पैदा होंगे 50 हजार रोजगार…
    • अब ये होंगे केरलम के नए सीएम, कांग्रेस ने किया एलान…
    • आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही, 89 लोगों की मौत, बिजली-पेड़ गिरने से हालात गंभीर…
    • इस जिले के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के चलते 3 की मौत, 20 से अधिक घायल, CM ने जताया दुःख…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?