मध्य प्रदेश :– देवास स्थित एक फटका फैक्ट्री में काम के दौरान विस्पोट होने के चलते 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के एम वाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा गुरुवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट के आस पास हुआ। तो वही इस दुखद हादसे पर सीएम मोहन ने दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों को निःशुल्क इलाज देने की घोषणा की है।
