नई दिल्ली:– राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक दोपहर तीन आयोजित की गई, बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का इस्तीफा मंजूर हो गया है। वहीं अब ट्रस्ट में नए महासचिव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, बजरंग बागड़ा को नया महासचिव बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि इस संबंध में अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने की बात कही जा रही है।
चंपत राय लंबे समय से ट्रस्ट में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और राम मंदिर निर्माण कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके बाद अब नए नेतृत्व को लेकर निर्णय ट्रस्ट के भीतर अहम माना जा रहा है।
साथ ही राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में SIT की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष रखी जाएगी.
