
रायगढ़ Raigarh : नशे के लिये रकम नहीं मिलने पर से नाराज बेटे ने पहले अपनी मां से मारपीट करने के बाद अपने पिता की तावा से मार कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. फिर उठाया आपराधिक कदम.
नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के सुपरविजन में थाना चक्रधरनगर अंतर्गत घटित हत्या के मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है । चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को 25 दिसम्बर की रात बेलादुला खर्राघाट मांगलिक भवन के पीछे एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या उसके बेटे द्वारा किये जाने की सूचना मिली.
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान धरम सिंह खडिया (60 वर्ष) के तौर पर हुई. मृतक की पत्नी नीला खडिया (55 वर्ष) ने बताया कि उनके दो बेटी और एक बेटा उपेन्द्र खडिया है.