
रायपुर Raipur : विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसा में सरपंच के मनमानी के चलते उपसरपंच हरिश वैष्णव ने 6 पंचों व ग्रामीणों के सहयोग से सरपंच यशवंत बघेल के खिलाफ धारा 40 के तहत् कार्रवाई करने एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें सहयोग के लिए शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु के निवास रावन पहुंचकर आवेदन दिए थे।
जिसको लेकर जांच के लिए दिनांक 24.12.21 को जनपद से पंचायत इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र साहु व सहा ले परि करारोपन अधिकारी आर बी पांडे पंचायत भवन भैंसा आए जहां सरपंच यशवंत बघेल, सचिव रमेश बंजारे उपसरपंच हरिश वैष्णव पंच ग्रामीणों के साथ शिवसेना से जिलाध्यक्ष संतोष यदु , जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद अपने टीम के साथ उपस्थित थे। जांच में बिंदुवार जांच किया गया तीन चार बिंदुओं के बाद अधिकारी ने तीनों सरपंच सचिव व उपसरपंच को अपना बयान प्रस्तुत करने बोले, तब तीनों ने अपना लिखित बयान दिया।
उपसरपंच ने धारा 40 के तहत् आवेदन में उपसरपंच छ: पंचों को पंचायत बैठक व ग्रामसभा नहीं करने, हमारे बिना जानकारी के प्रस्ताव पारित कर लाखों रुपए का आहरण किया गया है जिसमें 95 हजार नाली सफाई स्वच्छता , 50 हजार का किसानों द्वारा गौठान के लिए दान में दिए पैरा , पेयजल 72 हजार तीन सौ चार रुपए , पंप मरम्मत 70879 , पुलिया निर्माण 37288 , गौठान के लिए पेयजल व्यवस्था 2755 रुपए , गौठान में चबुतरा निर्माण 32 हजार , तालाब सफाई 6750 , गली मरम्मत 48100 , आंगनबाड़ी मरम्मत 27900 रुपए , इन राशियों के आहरण बिना प्रस्ताव कर निकाल लिए हैं राशि तो निकाल लिये है लेकिन धरातल पर कोई कार्य सही नहीं हुआ है इसी के चलते धारा 40 लगाया गया।
जांच अधिकारी ने 29 या 30 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय में इस पर कार्रवाई करने की बात कही। जांच के समय जनपद आजुराम रजक,पंच कौशिल्या साहु, पुष्पा निषाद, बिरझा निषाद, धनेश्वरी नारंगे, धनेश्वरी साहू, शिवसेना जिला कार्यकारिणी रोहित देवांगन, विस अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े, सिमगा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, जागेश्वर वर्मा, सुनील देवांगन,मोनु समुंद्रे, राजु पाल, जितेंद्र साहु, ग्रामीणों में सालिकराम वर्मा, टेकराम वर्मा, रमेश साहू, भागचंद निषाद, भागबली निषाद, तोरन निषाद, चम्मच नारंगे,आदि उपस्थित थे।