
राजिम Rajim : प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधायक माननीय अमितेश शुक्ला जी के आदेशनुसार नव नियुक्त युवा कांग्रेस फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती ने युवा कांग्रेस ब्लॉक के साथियों व पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण बैठक राजिम रेस्ट हाउस में लिया , जिसमें प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस राजिम विधानसभा अध्यक्ष रेवा राम ओगरे उपस्थित रहे । युवा कांग्रेस टीम को मजबूती प्रदान करने व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व माननीय विधायक श्री अमितेश शुक्ल जी के नेतृत्व की सरकार के जनहितकारी नीतियों को लोगो तक पहुंचाना और 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की पुनः सरकार बनाने व कई महत्वपूर्ण विषय में चर्चा हुआ । बैठक में कांग्रेस के वरिष्ट नेता सहदेव बंजारे , विष्णु जांगड़े , सारदा प्रसाद मांडले , भुनेश्वर सिन्हा , भूपेंद्र पटेल , विश्वजीत ठाकुर , गुलशन रात्रे, श्रवण साहू , किसेशेवर घृतलहरे , गुलशन जांगड़े , सोनू मिरी , अरुण जांगड़े , प्रीतम टंडन , मुकुल सेन , रोशन निषाद , कामेश निर्मलकर, लक्ष्मी नारायण जांगड़े , यूवराज तारक व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे ।