
आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा ,अपने संस्थान होटल महाराजा पैलेस में डॉ रमन सिंह जी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था , जहां पर उन्होंने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल जी से मुलाकात भी की इस दौरान सभी नगर निगम के 30 (तीस) भाजपा के पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री का महामाला से स्वागत किया।

पिछले कई वर्षों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र का विकास कार्य अवरुद्ध हैं राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है चारों साइड रोड की स्थिति खराब है ,बिजली बिल उपभोक्ताओं को बढ़ा कर दिया जा रहा है, पानी बिल नगर निगम में अनाप-शनाप वसूला जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरीके से बंद है , जिले में भ्रष्टाचार और वसूली का बोलबाला चल रहा ,अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए एवं कोरबा का समुचित विकास कराने की मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को ज्ञापन दिया ।
