
रायपुरः राजधानी रायपुर का DKS अस्पताल अब रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन होगा। मेडिकल कॉलेज के डीन ही DKS अस्पताल के प्रभारी होंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया हैबता दें कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में ये अस्पताल बना था। अब तक इस अस्पताल के लिए एक डीन नियुक्त किया जाता था। लेकिन अब सरकार ने इसे रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन करने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।