
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से अपहृत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियों ने रिहा कर दिया।
सब इंजीनियर अजय रोशन लकडा ने बताया कि गुरुवार 11 नवम्बर को गोरना मनकेलि मार्ग को देखने मेरे साथ प्यून गए हुए थे इसी दौरान तीर धनुषों से लेस नक्सलियों ने हमें रोककर अपने साथ ले गए दो दिन बीतने के बाद प्यून लक्ष्म्ण परतागिरी को सकुशल नक्सलियों ने छोड़ा। अजय रोशन लकडा ने बताया कि आंखों में पट्टी बांध कर अलग अलग दिशा में लेकर गए कहां कहां लेकर गए मुझे पता नहीं चलने में काफी दिक्कत हो रहा था।
इधर मीडिया के साथ धर्म पत्नी अर्पिता लकडा अपने बच्चे के साथ जंगल जंगल घुसी उन क्षेत्रों में गई थी जहां उनके पति का नक्सलियों ने अपहरण किया था । अजय रोशन लकडा ने बताया कि नक्सलियों ने मुझे किसी प्रकार से कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया जहां भी लेगए आंखों में पट्टी बांध कर ले गए। सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को सकुशल रिहा कर दिया है ।
अपहृत सब इंजीनियर अजय लकड़ा को 7 दिनों तक जंगलों में रख कर पूछ ताछ करते रहे ।जंगलों में जन अदालत लगा कर अजय लकड़ा की पत्नी और बीजापुर के पत्रकारों की मौजूदगी में सब इंजीनियर को सकुशल रिहा कर दिया है ।