Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किया तहसील कार्यालय दीपका का शुभारंभ मिला पूर्ण तहसील का दर्जा क्षेत्रीय नागरिकों को कटघोरा तहसील का चक्कर छूटा प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी बेहतर
    कोरबा

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किया तहसील कार्यालय दीपका का शुभारंभ मिला पूर्ण तहसील का दर्जा क्षेत्रीय नागरिकों को कटघोरा तहसील का चक्कर छूटा प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी बेहतर

    By Tv 36 HindustanOctober 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन तहसील कार्यालय दीपका का शुभारंभ किया। दीपका में नई तहसील के बनने से राजस्व प्रशासन के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिलेगी। दीपका को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल सकेंगी। इसके साथ ही किसानों को जनहितकारी योजनाओं का भी बेहतर लाभ मिलेगा।

    राजस्व कार्यों के लिए दीपका क्षेत्र के लोगों को 15 से 20 किलोमीटर दूर कटघोरा तहसील नहीं जाना पड़ेगा। दीपका तहसील में 16 पटवारी हल्के व 25 पंचायतों के 45 गांव शामिल हैं। इसके अंतर्गत 86 हजार 352 लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नवीन तहसील के शुभारंभ होने से राजस्व मामलों का तेजी से निपटारा होगा। साथ ही लोगों को आसानी से शासकीय योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। तहसील कार्यालय दीपका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने कहा कि दीपका तहसील बन जाने से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

    तहसील शुभारंभ के मौके पर कलेक्टर संजीव झा ने कहा की पूर्ण दीपका तहसील बन जाने से तहसील में शामिल राजस्व ग्रामों का तेजी से विकास होगा,राजस्व कार्यों के लिए भू -स्वामियों, किसानों को लंबी दूरी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।दीपका तहसील में शामिल गांवों का चंहुमुखी विकास होगा। पूर्ण तहसील बन जाने से नामांतरण, फौती, बंटवारा के राजस्व प्रकरण तेजी से निराकृत होंगे। दीपका औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से भूविस्थापितों एवं एसईसीएल प्रबंधन के विस्थापन, नौकरी,मुआवजा व अन्य प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी आयेगी।

    इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर,दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान,कटघोरा जनपद अध्यक्ष लता कँवर, प्रभारी एसपी उदय किरण,कटघोरा एसडीएम कौशल तेंदुलकर,सीएमओ भोला सिंह ठाकुर,दीपका तहसीलदार के के लहरे सहित क्षेत्र के नागरिक गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है की विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपका को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी। इसी के फलस्वरूप आज जिले के 11वे तहसील के रूप में दीपका तहसील का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    दीपका तहसील के उत्तर में कटघोरा,दक्षिण में जांजगीर-चांपा जिले का बलौदा,पूर्व में दर्री कोरबा, पश्चिम में हरदी बाजार तहसील की सीमा है। दीपका नई तहसील में नगर पालिका दीपका एसईसीएल की गेवरा और दीपका खदान हैं। जमीन अधिग्रहण और कई मामलों को लेकर लोगों को कटघोरा जाना पड़ता था। बिरदा क्षेत्र के ग्रामीणों को तो 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। कटघोरा तहसील का सबसे दूरस्थ ग्राम कटसीरा एवं भाठीकुड़ा है। जो तहसील मुख्यालय कटघोरा से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। वर्तमान में तहसील दीपका से उक्त ग्राम की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है इस तरह दीपका के तहसील के रूप में अस्तित्व में आने से इन गांवों के ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों हेतु तहसील आने के लिए 20 किलोमीटर का कम फासला तय करना पड़ेगा। जिससे जनता की समय एवं धन की भी बचत होगी।

    Post Views: 0

    CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदूध की कीमतों की तेजी के बाद अब बढ़ने वाली है प्याज की कीमत
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त में जिले के 46 हजार 705 किसानों के खाते में 32 करोड़ 46 लाख 70 हजार रूपए की राशि का किया अंतरण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

    May 9, 2026

    अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…

    May 9, 2026

    सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…

    May 9, 2026

    शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
    • अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    • सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    • शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    • इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?