Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट बैठक में लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई
    मध्य प्रदेश

    सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट बैठक में लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई

    By Tv36 HindustanJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:–जन-कल्याण के लिए 13 हजार 800 करोड़ रुपये की स्वीकृति

    भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 13,565.84 करोड़ की स्वीकृति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 जून को जन कल्याण के लिए कई अहम फैसले किए। उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट ने कृषि और व्यापार जगत को गति देने के लिए कपास पर मंडी फीस की दर को 1% से घटाकर 0.5% करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे स्थानीय जिनिंग मिलों को मजबूती मिलेगी और रोजगार बढ़ेगा। किसान हित में सामान्य मंडी शुल्क को एक रुपये से बढ़ाकर एक रुपये 50 पैसे किया गया है। शुल्क के रूप में प्राप्त होने वाली 500 करोड़ रुपये की अनुमानित अतिरिक्त आय का उपयोग सीधे किसान सड़क निधि और कृषि अनुसंधान के विकास में किया जाएगा। आगामी रबी और खरीफ विपणन सत्रों में फसलों के सुचारू उपार्जन को सुनिश्चित करने के लिए एमपीएससीएससी और मार्कफेड को 8,600 करोड़ रुपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति देने की भी बड़ी मंजूरी दी गई है। यह फैसले प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति की दिशा में सशक्त कदम साबित होंगे।

    कैबिनेट ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की मूल लागत 6,941.40 करोड़ में 3,092.22 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत जोड़कर संशोधित कुल लागत 10,033.62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की है। कैबिनेट ने इसके अतिरिक्त उद्योग के स्वीकृत मानदंडों के अनुसार परियोजना के लिए अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 3,532 करोड़ 22 लाख रुपये की भी स्वीकृति प्रदान की है। इसमें भारत शासन और राज्य शासन द्वारा 995 करोड़ 9 लाख रुपये की अतिरिक्त इक्विटी और केन्द्रीय करों के लिए 84 करोड़ 54 लाख रुपये का अतिरिक्त अधीनस्थ ऋण, वित्तपोषण एजेंसी बैंकों से ऋण निधि के विरुद्ध 1,620 करोड़ 64 लाख रुपये का अतिरिक्त पीटीए-आंतरिक ऋण, मध्यप्रदेश शासन से भूमि की लागत और पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के लिए 138 करोड़ 38 लाख रुपये का अतिरिक्त अधीनस्थ ऋण तथा मध्यप्रदेश शासन से राज्य करों के लिए 446 करोड़ 35 लाख रूपये एवं IDC की लागत के लिए 246 करोड़ 41 लाख रुपये का अतिरिक्त अनुदान शामिल है।

    Post Views: 855

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आपकी भी रात में बार-बार टूट जाती है नींद तो ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार…
    Next Article सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी मंजूरी, आगे भी कोने-कोने पर ‘साइलेंट आर्मी’ रखेगी नजर
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस पेड़ के नीचे सजी कलेक्टर नरेंद्र कुमार की रात्रि चौपाल, बिजली गुल होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार…

    July 10, 2026

    ₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए ये सवाल…

    July 10, 2026

    किसानों को बड़ी राहत प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शेड-सह-चबूतरा निर्माण को मंजूरी, हर केंद्र को मिलेंगे इतने लाख रुपये…

    July 10, 2026

    कॉमेडी के नाम पर धमाल या बवाल थिएटर जाने से पहले पढ़ लें फिल्म धमाल 4 का ये रिव्यू…

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस पेड़ के नीचे सजी कलेक्टर नरेंद्र कुमार की रात्रि चौपाल, बिजली गुल होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार…
    • ₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए ये सवाल…
    • किसानों को बड़ी राहत प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शेड-सह-चबूतरा निर्माण को मंजूरी, हर केंद्र को मिलेंगे इतने लाख रुपये…
    • कॉमेडी के नाम पर धमाल या बवाल थिएटर जाने से पहले पढ़ लें फिल्म धमाल 4 का ये रिव्यू…
    • पूजा-पाठ, निवेश और नौकरी का झांसा महिला से इतने लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?