Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपकी भी रात में बार-बार टूट जाती है नींद तो ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार…
    समाचार

    अगर आपकी भी रात में बार-बार टूट जाती है नींद तो ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार…

    By Tv36 HindustanJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रात को नींद न आना मॉर्डन लाइफ स्टाइल की एक बेहद सामान्य समस्या है। आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। युवा, स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग, आजकल सभी लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं।

    रात को सही से नींद न आने की वजह से अगले दिन थकान बनी रहती है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होनी शुरू हो जाती हैं। नींद पूरी न होने की वजह से आपको हर वक्त थकान महसूस होता है। नींद पूरी न होने पर हार्मोनल असंतुलन, चिड़चिड़ाहट व लो इम्युनिटी की भी समस्या हो सकती है।
    स्ट्रेस
    अगर आप ज्यादा तनाव या चिंता से घिरे रहते हैं, तो इसकी वजह से आपको रात में नींद आने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपको रात में सही से नींद नहीं आती है, तो स्ट्रेसको मैनेज करें। इसके लिए आप मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। साथ ही, रात के समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाकर रखें। इससे मन शांत होगा और शरीर रिलैक्स फील करेगा। इससे आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर होगी।
    खराब जीवनशैली
    अगर आपकी दिनचर्या अनियमित है, तो भी नींद प्रभावित हो सकती है। अगर आप किसी दिन जल्दी उठते हैं और किसी दिन देरी से उठते हैं, तो इसकी वजह से भी आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। अनियमित दिनचर्या नींद की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित कर देती है। बेहतर नींद के लिए आपको समय पर सोना और उठना बेहद जरूरी है। अगर आपकी छुट्टी भी है, तो एक ही समय पर सोएं और उठें। इससे आपका स्लीपिंग पैटर्न खराब नहीं होगा और नींद अच्छी आएगी।

    कैफीन को लिमिटेड करें
    अगर आप कैफीन और निकोटीन का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे रात में नींद आने में दिक्कत हो सकती है। दिनभर कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स या धूम्रपान आदि का सेवन करने से नर्वस सिस्टम एक्टिव रहता है। इसकी वजह से नींद आने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में आपको शाम को 6 बजे के बाद कैफीन या निकोटीन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी।
    देर रात खाना खाने से बचें
    नींद की समस्या रात के खाने की गड़बड़ी के कारण भी हो सकती है। इसलिए रात में बहुत देर से या ज्यादा खाने से बचें। ये पाचन प्रक्रिया को बिगड़ने से बचाती है। देर रात मसालेदार और वसायुक्त भोजन करने से परेशानी और बढ़ती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं, सोने से 3 घंटे पहले तक हल्का खाना खाना चाहिए। रात को भूख लगे तो स्नैक्स से बचें, पीनट बटर टोस्ट या ओट्स कुकीज या दूध ले सकते हैं।
    स्क्रीनटाइम
    नींद न आने पर मोबाइल या अन्य डिवाइस का उपयोग करना लंबे समय तक जगाए रख सकते हैं। रिलैक्स होने के लिए मेलाटोनिन का उत्पादन रोशनी से बाधित होता है। फोन पर बार-बार समय न देखें। अगर फोन देखने का मन करता है तो उसे बेड से या रूम से दूर रखें ताकि खुद को फोन के इस्तेमाल से रोक सकें। इसके लिए आप लाइट, सूदिंग म्यूजिक सुनना या किताबें भी पढ़ सकते हैं।

    Post Views: 810

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकालसर्प योग का साया, सिंह समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा भारी इन उपायों से मिलेगा लाभ…
    Next Article सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट बैठक में लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, फोटो कॉपी, मशरूम और इस व्यवसाय से बढ़ाई आय…

    August 24, 2026

    नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

    August 24, 2026

    प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

    August 24, 2026

    सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पार्टी ने शिक्षा मंत्रियों से मांगा जवाब…

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, फोटो कॉपी, मशरूम और इस व्यवसाय से बढ़ाई आय…
    • नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…
    • प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…
    • सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पार्टी ने शिक्षा मंत्रियों से मांगा जवाब…
    • कवर्धा में पुलिस भर्ती को लेकर आंदोलन, डिप्टी CM के कार्यालय का घेराव; खाली इतने पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?