छत्तीसगढ़:–:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचेंगे। राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होगी।
अंबिकापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय होटल ग्रैंड बसंत में आयोजित ‘अग्र महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1:40 बजे से 3 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्रामपुर के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 4:10 बजे रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 4:45 बजे हेलीकॉप्टर से विश्रामपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
