Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें यहां से लिस्ट…
    राष्ट्रीय

    केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें यहां से लिस्ट…

    By Tv36 HindustanSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ने शनिवार को अलग-अलग हाई कोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली हाई कोर्ट के लिए 2 जज और 5 एडिशनल जज की नियुक्ति की गई है। वहीं झारखंड हाई कोर्ट के लिए 3 जजों को नियुक्त किया गया है।

    केंद्र सरकार ने दक्षिण भारत में कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए 3 एडिशनल जजों को नियुक्त किया है तो वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के लिए 1 जज की नियुक्ति की गई है।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी जानकारी
    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जजों की सूची जारी करते हुए लिखा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद, राष्ट्रपति न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश/अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।”

    4 हाई कोर्ट के लिए 14 नए जजों की सूची
    निवेदिता अनिल शर्मा

    निशा सहाय सक्सेना

    संजय शर्मा

    भरत पाराशर

    अदिति चौधरी

    दिनेश भट्ट

    अरुण भारद्वाज

    मनोज प्रसाद

    अखिल कुमार

    राम शर्मा

    यश पॉल बोर्नी

    उषा रानी

    केएस भरत कुमार

    नेराले वीरभद्रैया भवानी
    दिल्ली हाई कोर्ट के लिए 7 जज
    दिल्ली हाई कोर्ट में कुल 7 जजों की नियुक्ति की गई है। निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को स्थायी जज नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय शर्मा, भरत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है। अरुण भारद्वाज अभी दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हैं।

    इससे पहले, 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जजों के लिए 8 न्यायिक अधिकारियों की सिफारिश भेजी थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने उनमें से सिर्फ 7 नामों को मंजूरी दी है। दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 60 है। फिलहाल वहां 44 जज काम कर रहे हैं, यानी 16 पद खाली हैं।

    झारखंड हाई कोर्ट में 3 जज नियुक्त
    झारखंड हाई कोर्ट में तीन नए जज नियुक्त किए गए हैं, जिनमें मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शामिल हैं। झारखंड हाई कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 25 है। अभी तक यहां 13 जज काम कर रहे थे और 12 पद खाली थे। नई नियुक्तियों के बाद, हाई कोर्ट में काम करने वाले जजों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी।

    सरकार ने शनिवार को यश पॉल बोर्नी की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर को हुई बैठक में हाई कोर्ट जज के तौर पर उनकी नियुक्ति के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी।
    कर्नाटक हाई कोर्ट में 3 जज की नियुक्ति
    इसके अलावा, केंद्र सरकार ने कर्नाटक हाई कोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त जज के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दी। जिन तीन न्यायिक अधिकारियों को प्रमोट किया गया है, उनमें उषा रानी, केएस भरत कुमार और नेराले वीरभद्रैया भवानी शामिल हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट में अभी 62 जजों की मंजूर संख्या के मुकाबले 54 जज हैं। इन तीन नए जजों के पद संभालने के बाद इन जजों की संख्या बढ़कर 57 हो जाएगी।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article5 साल से अधूरा रायपुर स्काई वॉक अब ले रहा आकार, दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद…
    Next Article एलोवेरा की पत्तियों में मिलेगा 99% जेल’ माली ने बताया सफेद पाउडर वाला आसान तरीका, फ्री में तेजी से दिखेगा असर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    यहां आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा, ‘अग्र महाकुंभ’ में होंगे शामिल…

    September 19, 2026

    एलोवेरा की पत्तियों में मिलेगा 99% जेल’ माली ने बताया सफेद पाउडर वाला आसान तरीका, फ्री में तेजी से दिखेगा असर…

    September 19, 2026

    5 साल से अधूरा रायपुर स्काई वॉक अब ले रहा आकार, दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद…

    September 19, 2026

    यहां आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा, ‘अग्र महाकुंभ’ में होंगे शामिल…

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा, ‘अग्र महाकुंभ’ में होंगे शामिल…
    • एलोवेरा की पत्तियों में मिलेगा 99% जेल’ माली ने बताया सफेद पाउडर वाला आसान तरीका, फ्री में तेजी से दिखेगा असर…
    • केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें यहां से लिस्ट…
    • 5 साल से अधूरा रायपुर स्काई वॉक अब ले रहा आकार, दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद…
    • यहां आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा, ‘अग्र महाकुंभ’ में होंगे शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?