रायपुर | छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत एक बार फिर से हो रही है. सीएम आज रायगढ़ के विधानसभा दौरे पर है, और आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से मिलकर उनके दुखों पर चर्चा करेंगे और अपनी योजनाओं को ज़मीनी स्तर से देखने का प्रयास करेंगे.इसी के साथ रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम नवापारा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
सीएम बघेल करीब 2.20 बजे रायगढ़ विकासखंड के ग्राम लोइंग पहुंचेंगे और वहां भोजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे.इसके बाद 4.55 बजे रायगढ़ पहुंचकर रोड-शो में शामिल होंगे और वहां शाम 6.30 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे, और फिर मुख्यमंत्री रायगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे.
नए जिलों का करेंगे शुभारंभ
वहीँ दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार और 3 सितंबर को नए जिलों का शुभारंभ करने वाले है. वह प्रदेश के 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को सौगात देंगे.साथ ही कल 29वां जिला ‘मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी का भी शुभारंभ होगा.
3 सितम्बर को 30वां जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ और 31वां जिला ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का सीएम शुभारंभ करेंगे.मुख्यमंत्री 2 सितम्बर को दोपहर 1 बजे मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 28वां जिला ‘मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी’ का शुभारंभ करेंगे.
3 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 30 वां जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का शुभारंभ करेंगे.