Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रायपुर में सीएम आवास घेरने निकली कांग्रेस, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, जमकर हुई झड़प…
    RAIPUR

    रायपुर में सीएम आवास घेरने निकली कांग्रेस, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, जमकर हुई झड़प…

    By Tv 36 HindustanApril 21, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- कांग्रेस ने आज बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम हाउस के घेराव का ऐलान किया था. तय समय के मुताबिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के सामने जमा हुए. निगम कार्यालय के सामने कांग्रेस ने एक जनसभा की. जनसभा में पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल हुए. सभा में शामिल नेताओं ने जोरदार तरीके से साय सरकार पर हमला बोला. नेताओं का कहना था कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है. दिनों दिन अपराध का ग्राफ छत्तीसगढ़ में बढ़ता जा रहा है.

    सीएम हाउस घेरने निकली कांग्रेस: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जंगी प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस ने अपने खास इंतजाम किए थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेड्स लगाए गए. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जैसे ही सीएम हाउस की ओर बढ़े पुलिस ने उनको रोक दिया. नाराज कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए. कई कार्यकर्ता झड़प के दौरान बैरिकेड्स फांदकर आगे भी बढ़ते रहे. पुलिस लगातार उनको रोकने की कोशिश में जुटी रही.

    दीपक बैज का आरोप: पीसीसी चीफ ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने के बजाए लगातार बढ़ता जा रहा है. कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है. हत्या और महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं. इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. दीपक बैज सहित कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री का इस्तीफा भी मांगा.

    इस सरकार में हत्या और लूट सहित महिलाओं से जुड़े अपराधों के ग्राफ में तेजी आई है. सरकार इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है. गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए: दीपक बैज, पीसीसी चीफ

    पुलिस ने लगाए टीन शेड के बैरिकेड्स: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने ओसीएम चौक पर खास इंतजाम किए थे. पुलिस ने यहां टीन शेड के बड़े बड़े बैरिकेड्स लगाए थे. यहां पर जवान वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले के साथ तैनात रहे. लाठियों के साथ पुलिस के जवान भी मैदान में मोर्चा संभाले खड़े रहे. कार्यकर्ताओं ने बड़ी कोशिश की कि वो बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़े लेकिन पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. बैज ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त किया जाए.

    विधानसभा में दिए गए आंकड़े: कांग्रेस का कहना है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. सरकार ने विधानसभा में जो आंकड़े दिए हैं उसके अनुसार राज्य में 2024-25 के बीच हत्या 1114, लूट 458, अपहरण 3644, चोरी 7960, डकैती 56, दुष्कर्म के 3191 केस दर्ज, एक साल में ही इसी 1 साल में राजधानी रायपुर में हत्या 93, लूट 80, अपहरण 515, चोरी 1645, डकैती 9, बलात्कार 268 घटनाएं हुई हैं.

    बीजेपी ने किया पलटवार: कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी कोई प्रदेश में बड़ी घटना होती है तो 10 घटनाओं में से 8 घटनाओं में कांग्रेस के कार्यकर्ता या पदाधिकारी लिप्त पाए जाते हैं. पिछले 5 साल तक कांग्रेस छत्तीसगढ़ में रहते हुए अपराधियों के समान शासन चलाने वाली, अपराधियों की तरह व्यवहार करने वाली रही है. वर्तमान में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में जितनी घटनाएं हो रही है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं, क्योंकि हमारी सरकार में घटनाएं हो रही हैं. लेकिन अधिकांश घटनाओं में कांग्रेस के नेता शामिल होते हैं.

    प्रदेश में 10 घटना होती है तो 8 घटनाओं में यदि कोई खड़ा होता है तो वह है कांग्रेस का नेता. पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने अपराधियों के समान ही शासन चलाया. उन्होंने भी माना की छत्तीसगढ़ में हो रहे अपराध के पीछे मुख्य वजह नशा है, ऐसे में इसे जड़ से खत्म करना जरूरी है: संजय श्रीवास्तव, बीजेपी महामंत्री, छत्तीसगढ़

    बीजेपी ने गिनाए अपराध: भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस शासन काल के 5 सालों में हुए घटनाक्रम के साथ ही भाजपा सरकार में हुई घटनाक्रम को विस्तार से बताया और कहा कि “आखिर छत्तीसगढ़ में हुई सभी घटनाओं के पीछे कांग्रेस क्यों लिप्त पाई जाती है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो भी घटनाएं हुई है. उसमें भी कांग्रेस कि लिप्तता रही. सरगुजा की घटना को बात बताया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कुलदीप साहू ने सब इंस्पेक्टर की बेटी और उसकी पत्नी की 13 अक्टूबर 2024 को हत्या कर दी थी. वहीं दूसरी घटना गिरोधपुरी धाम वह भी राजनीतिक षड्यंत्र का केंद्र बन गया. इसी घटनाक्रम को लेकर 11 जून 2024 को बलौदा बाजार में हिंसक घटना और आगजनी हुई थी. इस घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का नाम आया वह पूरी तरह से छूटे नहीं है बल्कि जमानत पर हैं.

    Post Views: 1,075

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदसवीं पत्नी को पति ने दी दर्दनाक मौत, 24 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुथी, जानिए पूरा मामला…
    Next Article घर के किचन में हमेशा होनी चाहिए ये चीजें, वरना हो जाएंगे गरीब, जानें कौन सी हैं वो चीजें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तकहर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    July 12, 2026

    बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

    July 5, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय…

    July 4, 2026

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग…

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन इन 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, आरोपियों पर होगी रोज सुनवाई…
    • Union Bank में बंपर भर्ती, आवेदन शुरू ₹1.56 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल…
    • महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची ये एक्ट्रेस भस्म आरती में हुई शामिल…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, ये महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार…
    • आधुनिक तकनीक से सशक्त होंगे किसान, समृद्धि की नई राह खोलेगी ये सेवा …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?