नई दिल्ली:– नीट धांधली और राहुल-खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में गरियाबंद कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
गरियाबंद।नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भाव में एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य चौराहा तिरंगा चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,इस पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच काफी झूमाझटकी हुई जिससे कांग्रेस के कुछ सदस्य पुतला दहन के आग में झुलस गए।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सह प्रभारी व पार्षद छगन यादव के साथ जिले के अन्य पदाधिकारियों ने किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यालय प्रभारी छगन यादव ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है,लेकिन सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय विरोध की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है।आगे उन्होंने कहा ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे छात्रों के हित में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे,लेकिन उनकी गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। यह कार्रवाई लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
वही शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि देश का युवा वर्ग नीट परीक्षा में कथित धांधली से आक्रोशित है और कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।उन्होंने कहा कि जब तक नीट अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता,तब तक कांग्रेस का आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा
।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेमन,जिला महामंत्री राजेश साहू,सहकार्यालय प्रभारी जिला महामंत्री एवं पार्षद नगर पालिका परिषद गरियाबंद जिलाकांग्रेस कमेटी गरियाबंद छगन यादव,जिला महामंत्री जुनेद खान,पूर्व पार्षद योगेश बघेल,अमित मिरि,अहसन मेमन,प्रहलाद यादव सौरभ ठाकुर,बूथ अध्यक्ष प्रेम यादव,मधु हरपाल,गोस्वामी,कादर हिंगोरा,चंद्रभूषण चौहान, उत्तम यादव,भानु सिन्हा,पंकज सिन्हा,मुकेश यादव,निक्की यादव,देवेन्द्र यादव,अनीश मेमन, अमन दास मानिकपुरी,झनकार यादव,सौरभ यादव,नरेन्द्र सिन्हा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
