ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर की तरह यूरिक एसिड बढ़ना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है जिससे बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। यूरिक एसिड एक गंदा पदार्थ होता है जो खून में होता है और यह उन खाद्य पदार्थों से बनता है जिनमें प्यूरीन तत्व की मात्रा अधिक होती है। वैसे तो यूरिक एसिड किडनी के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन ऐसा नहीं होने से इसका लेवल बढ़ जाता है।
खून में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने से यह क्रिस्टल यानी छोटी पथरी का रूप ले लेता है और जोड़ों में जाकर इकठ्ठा हो जाता है। यहीं से असली स्वास्थ्य समस्याएं शुरू होती हैं। यह छोटी पथरियां गठिया की जोड़ों की दर्दनाक समस्या गाउट और किडनी की पथरी की वजह बनती हैं।
यूरिक एसिड से बचने के उपाय? इसका सीधा से उपाय यह है कि आपको प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थों से तौबा कर लेनी चाहिए। आयुर्वेद डॉक्टर निजिला एचआर आपको बता रही हैं कि वो कौन-कौन सी चीजें हैं जिनमें प्यूरीन ज्यादा पाया जाता है और आपको स्वस्थ रहने के लिए किन कम प्यूरीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
सीफूड्सबेशक मछली खाना सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है या आप गाउट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको मालूम होना चाहिए कि कुछ सीफूड्स खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा सकते हैं, वास्तव में एंकोवीज़, कॉडफ़िश, हैडॉक, हेरिंग, मैकेरल, मसल्स, सार्डिन, स्कैलप्स और ट्राउट आदि में प्यूरीन की अधिक मात्रा होती है।
