नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के अपने समकक्ष जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापार और निवेश, हरित प्रौद्योगिकी, नीली अर्थव्यवस्था और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बातचीत की। स्वीडन से दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोर और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने स्वागत किया। यह पीएम मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी इस देश की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।
पीएम मोदी ने नॉर्वे की जमकर की तारीफ
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, नॉर्वे की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह देश नेचर और ह्यूमन प्रोग्रेस के बीच हार्मनी का एक सुंदर उदाहरण है। सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री का इस आत्मीयता भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। और कल नॉर्वे के संविधान दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की ओर से, नॉर्वे जैसे सुदृढ़ और जीवंत लोकतंत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”
पहलगाम हमले पर एकजुटता दिखाने पर थैंक्यू बोला
पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं पिछले वर्ष नॉर्वे आने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उस कठिन समय में नॉर्वे ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ मजबूती से खड़े होकर सच्ची मित्रता का परिचय दिया। आज जब मैं नॉर्वे आया हूं, तो मैं उस एकजुटता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
पीएम मोदी ने वैश्विक शांति की अपील की
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान दुनियाभर में जारी संघर्षो और युद्ध का जिक्र भी किया। पीएम मोदी ने कहा ,आज विश्व एक अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, भारत और यूरोप, अपने संबंधों के एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहे है।”
भारत में 100 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेगा नॉर्वे
पीएम मोदी ने भारत-यूरोपीय यूनियन फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, पिछले वर्ष, भारत और यूरोपियन फ्री ट्रैड एसोसिएशन ने, एक ऐतिहासिक ट्रैड एण्ड इकनॉमिक पार्ट्नर्शिप अग्रीमन्ट लागू किया। यह अग्रीमन्ट भारत और नॉर्वे के बीच, साझा विकास और प्रास्पेरिटी सुनिश्चित करने का ब्लू प्रिन्ट है। इस अग्रीमन्ट में, अगले पंद्रह वर्ष में भारत में, 100 बिलियन डॉलर इनवेस्टमेंट, और 10 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य है। आज, हम दोनों ने, इस अग्रीमन्ट के वादों को क्रियान्वित के लिए, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
भारत-नॉर्वे के बीच बढ़ती साझेदारी को सराहा
उन्होंने आगे कहा, आज हम भारत-नॉर्वे संबंधों को, एक ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप का स्वरूप दे रहे हैं। इस स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप से, क्लीन एनर्जी से लेकर क्लाइमेट रिज़िल्यन्स, ब्लू ईकानमी से लेकर ग्रीन शिपिंग, हर क्षेत्र में भारत की स्केल, स्पीड और टैलेंट को, नॉर्वे की टेक्नॉलजी और कैपिटल के साथ जोड़कर, हमारी कम्पनीस ग्लोबल सोल्युशंस डिवेलप करेंगी। रिसर्च, एजुकेशन, और इनोवैशन भी, हमारे संबंधों के मजबूत पिलर्स बन रहे हैं। आज हमने सस्टेनिबिलिटी, ओशन एनर्जी, जिऑलोजी और हेल्थ जैसे क्षेत्रों में, रिसर्च को-ऑपरेशन बढ़ाने पर सहमति बनाई।
भारत-नॉर्वे के बीच आर्कटिक को लेकर डील
पीएम मोदी ने कहा, नॉर्वे आर्कटिक रीजन का एक महत्वपूर्ण देश है। आर्कटिक और पोलर रिसर्च में हमारा लंबे समय से सहयोग रहा है। भारत के आर्कटिक रिसर्च स्टेशन “हिमाद्रि” के ऑपरेशन के लिए हम नॉर्वे के आभारी हैं। ISRO और नॉर्वे स्पेस एजेंसी के बीच आज हो रहा MoU, हमारे स्पेस को-ऑपरेशन को भी नए आयाम देगा। इन सभी क्षेत्रों में गहरे सहयोग से हमारे वैज्ञानिक क्लाइमेट चेंज को समझने, फ्रैजाइल एकोसिस्टम को प्रोटेक्ट करने, और मानव के भविष्य को सुरक्षित करने में योगदान देंगे।
।समुद्र शोध में भी साथ काम करेंगे भारत और नॉर्वे
उन्होंने कहा, भारत और नॉर्वे की ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक होगा। हमे बहुत खुशी है कि नॉर्वे आज, इंडो-पेसिफिक oceans इनिश्येटिव से जुड़ रहा है। दो बड़े मैरीटाइम देश होने के नाते, हम साथ मिलकर मरीन ईकानमी, मैरीटाइम सिक्युरिटी और कपैसिटी बिल्डिंग में सहयोग को मजबूत करेंगे। आज हमने triangular डेवलपमेंट को-ऑपरेशन अग्रीमन्ट किया है। अब हम मिलकर ग्लोबल साउथ के देशों में, भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से, मानव विकास में योगदान देंगे।
