छत्तीसगढ़:- बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने, आपसी मुद्दों को सुलझाने और केंद्र-राज्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन मंगलवार 19 मई को वे जगदलपुर में एक निजी होटल में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तराखंड भी शामिल होगें. इस बार बैठक की मेजबानी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है.
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय, प्रशासनिक और आपसी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसमें सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर-राज्यीय परिषद सचिवालय के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
बैठक में शामिल होने के लिए उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सोमवार रात जगदलपुर पहुंच चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार सुबह पहुंचवे का कार्यक्रम है. केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक 11 बजे जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित होगी. हर वर्ष आयोजित होने वाली केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और साझा मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना होता है. परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजिक की गई थी.
केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
बैठक को लेकर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि एक विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद के अंतर्गत राज्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह परिषद देश की अन्य क्षेत्रीय परिषदों में अद्वितीय है, क्योंकि इसके सदस्य राज्यों के बीच किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है, जो आपसी सहयोग और समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रीय परिषदें राज्यों के बीच और साथ ही केंद्र तथा राज्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर संवाद, सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी मंचों के रूप में उभरी हैं.
