
दिल्ली में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। स्कूलों में तेजी से कोरोना के केस मिल रहे हैं। Delhi-NCR के कई स्कूलों में छात्रों के कोविड संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है। वहीं दिल्ली सरकार और जिला प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर स्कूल बंद करने की बात कह चुके हैं।
<<*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>Ads by यह भी पढ़ें: मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी, पूरे प्रदेश में करेगी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनदिल्ली में बीते एक दिन में 632 नए केस मिले। देश की राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर साढ़े चार फीसदी पहुंच गया है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1274 पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते ग्राफ से अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है
।यह भी पढ़ें: मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी, पूरे प्रदेश में करेगी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनCorona virus in India :राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की 20 अप्रैल 2022 को बैठक है,
जिसमें मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरी पाबंदियों पर फैसला संभव है। साथ ही स्कूलों में पढ़ाई को लेकर भी किसी नए प्लान पर निर्णय लिया जा सकता है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद के भी कई स्कूलों में कोविड के मामले सामने आ चुके हैं।