Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » CSK vs RCB : धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची, यूएई में RCB की लगातार 7वीं हार
    अंतरराष्ट्रीय

    CSK vs RCB : धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची, यूएई में RCB की लगातार 7वीं हार

    By Tv 36 HindustanSeptember 25, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शारजाह : चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 11 गेंद रहते छह विकेट से हराकर 14 अंक से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी।

    चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (53) और युवा देवदत्त पडीक्कल (70) ने पहले विकेट के लिये 111 रन की साझेदारी की लेकिन सीएसके अपनी गेंदबाजी से उसे छह विकेट पर 156 रन पर रोकने में सफल रही।

    सीएसके ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बनाकर अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा। सीएसके की यह सातवीं जीत थी। वहीं पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने वाली आरसीबी 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बरकरार है।

    सीएसके के लिये सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (38) और फाफ डु प्लेसिस (31) ने अच्छी शुरूआत की जिससे टीम ने पावरप्ले में 59 रन जोड़े। पर नौंवे ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर कोहली ने गायकवाड़ का शानदार कैच लपका जिससे सीएसके को पहला झटका लगा।

    अगले ही ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में डुप्लेसिस कैच दे बैठे जिससे 10 ओवर में सीएसके ने 78 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे।

    मोईन अली (18 गेंद में 23 रन) ने अगले ओवर में छक्का लगाया जिससे चहल के इस ओवर में 11 रन बने। अंबाती रायुडू ने भी उन्हें देखते हुए गेंद को छक्के के लिये पहुंचाया जिससे सीएसके के 12 ओवर में 100 रन थे। पर फिर कोहली ने हर्षल पटेल की ऑफ कटर गेंद पर मोईन अली का आसान कैच लपका।

    अब रायुडू ने 16वें ओवर में लगातार चौके लगाये, पर पटेल की गेंद का शिकार हो गये। उन्होंने 22 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 32 रन बनाये।

    अब धोनी (नाबाद 11) क्रीज और सुरेश रैना (नाबाद 17) क्रीज पर थे। 17वें ओवर में रैना ने खराब क्षेत्ररक्षण से एक चौका और फिर एक छक्का जड़ा। अब 18 गेंद में 12 रन चाहिए थे और दोनों ने आराम से टीम को जीत दिलायी।

    इससे पहले आरसीबी ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 90 रन बनाये जबकि अगले 10 ओवर में टीम ने छह विकेट गंवाये और केवल 66 रन जोड़े।

    सीएसके के लिये ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट झटके जिसमें कोहली के विकेट के साथ ग्लेन मैक्सवेल (11) और हर्षल पटेल (03) के विकेट भी शामिल थे।

    शारदुल ठाकुर ने भी 29 रन देकर दो विकेट हासिल किये। दीपक चाहर ने एक विकेट लिया। पावरप्ले में आक्रमण की रणनीति से उतरे कोहली ने मैदान पर उतरते ही दीपक चाहर पर लगातार दो चौके लगाकर शुरुआत की जिससे पहले ओवर में 13 रन जुड़े।

    चौथे ओवर में पडीक्कल ने जोश हेजलवुड की गेंद को लांग आफ में छक्के के लिये भेजा। धोनी ने फिर दीपक चाहर की जगह शारदुल ठाकुर को गेंदबाजी पर लगाया।

    आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने किसी भी गेंद को बरबाद नहीं किया और मौका मिलने पर उस पर चौके-छक्के लगाये। पांचवें ओवर में कोहली ने शारदुल ठाकुर पर डीप मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का जड़ा जिससे टीम ने 5.3 ओवर में अपने 50 रन पूरे किये।

    पावरप्ले के अंतिम ओवर में कोहली ने अपना चौथा चौका लगाया जिससे छह ओवर में टीम ने 55 रन बनाये। दोनों ने 10 ओवर में 90 रन बनाने में मदद की।

    पडीक्कल ने चौके साथ 35 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे टीम ने भी अपने 100 रन पूरे किये।कोहली ने भी जल्द ही 36 गेंद में छह चौके और एक छक्के से अर्धशतक जमाया। पर ड्वेन ब्रावो ने पहले विकेट की 111 रन की भागीदारी का अंत किया।

    कोहली ने छक्का लगाने की कोशिश में ऊंचा शॉट लगाया लेकिन यह इतना दमदार नहीं था और बाउंड्री लाइन पर खड़े रविंद्र जडेजा ने इसे लपकने में जरा गलती नहीं की।

    शारदुल ठाकुर के 17वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर एबी डिविलियर्स (12) के बाद पडीक्कल पवेलियन पहुंचे। इसके बाद टीम ने टिम डेविड, मैक्सवेल और हर्षल पटेल के विकेट गंवाये।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभतीजे को बंधक बनाकर चाचा-चाची ने बेरहमी से पीटा, फिर महिला ने पिला दिया पेशाब
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी की बाइडन के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक, हिंद-प्रशांत, जलवायु, कोरोना पर चर्चा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…

    October 18, 2026

    राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे

    October 18, 2026

    दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…

    October 18, 2026

    इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…
    • राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे
    • दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…
    • इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…
    • कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?