नई दिल्ली : National Testing Agency की ओर से आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इसके पीछे एडमिनिस्ट्रेशन और टेक्निकल गड़बड़ी का हवाला दिया जा रहा है. आपको बता दें कि ये परीक्षाएं 04, 05 और 06 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी.
अब एनटीए सीयूईटी परीक्षा से पहले कई परीक्षा केंद्रों को अपनी लिस्ट से हटा सकता है.इस साल पहली बार National Testing Agency (NTA) की ओर से कॉलेज एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट (CUET) 2022 आयोजित किया जा रहा है. मेडिकल और इंजीनियरिंग एट्रेंस टेस्ट यानी नीट और जेईई परीक्षा के बाद सीयूईटी भारत तीसरा सबसे बड़ा एंट्रेंस एग्जाम है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है. लेकिन सीयूईटी परीक्षा के पहले साल में ही युवाओं को कई बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है.
कभी एडमिट कार्ड पर गलत एग्जाम सेंटर लिखे होने से तो कभी तकनीकी गड़बड़ी के चलते युवाओं को परेशानी हो रही है. इस बीच एनटीए उम्मीदवारों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला ले सकता है.एनटीए उन केंद्रों को डी-लिस्ट करने पर विचार कर सकता है जहां छात्रों को सीयूईटी परीक्षा में बैठने के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.