अध्यक्ष ने ग्राम गोड़खाम्ही, सरिसताल, कोतरी, चंदली व बंधवा पहुँच सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
रिपोर्टर-जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली //06 अगस्त 2022// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने लोरमी विकासखंड के ग्राम गोड़खाम्ही, सरिसताल, कोतरी, चंदली व बंधवा पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनी। उन्होंने ग्राम में मूलभूत सुविधाएं राशन, पेंशन, पानी, बिजली, शौचालय, सामाजिक व निराश्रित पेंशन, खाद-बीज की उपलब्धता आदि की जानकारी ली और जल्द निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
जिपं अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा आम लोगो के समुचित विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं से वंचित नहीं होगा। उन्होने पात्र व्यक्तियों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ लेने हेतु आगे आने की बात कहीं । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या की जानकारी देने पर जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात कहीं ।
इस दौरान अध्यक्ष ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना योजना की भी जानकारी दी और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे आजीविकामूलक गतिविधियों से होने वाली आमदनी की जानकारी ली। उन्होंने गौठान में नियमित गोबर खरीदी की भी जानकारी ली।
समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा गौठान में मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है। जिससे अण्डा उत्पादन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है। इसके साथ वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय की भी जानकारी दी। जिपं अध्यक्ष ने उनके कार्यों की सराहना की और अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया।