नई दिल्ली :- आमतौर पर घूमने वाली सभी जगह खूबसूरत होती हैं। इन्हें एक्सप्लोर करने के बाद व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है। यही वजह है कि छुट्टियों में लोग ऐसी ही जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल के बारे में जानते हैं। ढूंढने पर ऐसी बहुत सी टूरिस्ट प्लेस आपको मिल जाएंगी, लेकिन आज हम आपको बताएंगे अंटाकर्टिका के बारे में।
यहां तक पहुंच इतना आसान नहीं है। यह जगह धरती पर मौजूद सात द्वीपों में सबसे ठंडी है। सालभर यहां का 98 फीसदी हिस्सा बर्फ से ढंका रहता है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल अंटार्कटिका के बारे में दिलचस्प बातें।अंटार्कटिका दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां धरती पर 2 किमी मोटी बर्फ फैली रहती है। बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड में खून भी जम जाता है।
आपको बता दें कि यहां का वातावरण और मौसम अन्य देशों के मुकाबले बहुत अलग है। यहां केवल सर्दी और गर्मी जैसे दो मौसम होते हैं। यहां छह महीने दिन, तो छह महीने रात होती है। गर्मी के दिनों में लगातार 6 महीने तक उजाला रहता है जबकि सर्दियों में छह महीने तक अंधेरा होता है।
विंसन पर्वत माला अंटाकर्टिका में आकर्षण का केंद्र है। यह अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है। 4,892 मीटर ऊंची इस चोटी को विंसन मैसिफ के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि कि पद्मश्री डॉ. अरुणिमा सिन्हा इस पर्वत की चोटी पर भारतीय झंडा फहरा चुकी हैं। पर्वतारोहियों के लिए इस चोटी पर चढ़ना उनका सपना होता है।
अंटाकर्टिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में अंटाकर्टिका प्रायद्वीप है। ये प्रायद्वीप पर्यटन के लिहाज से सबसे अच्छी जगह है। इसका दूसरा नाम हाउस ऑफ आइस फॉरेस्ट भी हैं। यहां मौजूद पर्वत चोटियां और बड़े बड़े ग्लेशियर लोगों को एक अलग दुनिया की सैर कराते हैं। आप यहां अच्छी संख्या में पेंगुइन देख सकते हैं। पूरी दुनिया में पेंगुइन आपको यहीं देखने को मिलेंगे। इसके अलावा साउथ शैटलैंड द्वीप भी घूमने के हिसाब से अच्छी जगह है। यह अंटार्कटिक प्रायद्वीप से लगभग 120 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह द्वीप आपको वन्य जीवन और आश्चर्यजनक परिदृश्य की झलक दिखाता है। यही चीज अंटार्कटिका को पर्यटकाें के लिए अट्रैक्टिव टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाती है।
वैसे तो अंटार्कटिका जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन टूरिज्म ऑपरेटर के पास लीगल परमिट होना चाहिए। अंटार्कटिका में पर्यटन संचालक हर साल परमिट आवेदन जमा करते हैं। अगर उनकी गतिविधियां सभी मानदंडों को पूरा करती हैं, तो उन्हें ऑथराइज्ड किया जाता है और परमिट दिया जाता है। ऑथराइज्ड ऑपरेटर के साथ यात्रा करने का मतलब है कि आपका परमिट आपके लिए सुरक्षित हो गया है।
अंटार्कटिका जाने के लिए यात्री दो तरह से यात्रा कर सकता है। समुद्री यात्रा या अंटार्कटिका के लिए हवाई जहाज़ से यात्रा। अंटार्कटिका जाने का सबसे आम और सबसे किफायती तरीका अंटार्कटिका क्रूज़ बुक करना है । 90% से ज़्यादा पर्यटक छोटे जहाज़ पर सवार होकर अंटार्कटिका जाते हैं।
हवाई यात्रा- हवाई यात्रा अंटार्कटिका जाने का दूसरा सबसे लोकप्रिय तरीका है। यात्री चिली से अंटार्कटिका के लिए उड़ान भर सकते हैं। अंटार्कटिका के लिए उड़ानें उन यात्रियों के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं, जिनके पास समय की कमी है।
