Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली के सीएम जमानत मांगने पहुंचे कोर्ट, भरी अदालत में ED ने पूछ ये बड़ा सवाल दिया जिसे सुन…
    समाचार

    दिल्ली के सीएम जमानत मांगने पहुंचे कोर्ट, भरी अदालत में ED ने पूछ ये बड़ा सवाल दिया जिसे सुन…

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे. दिल्ली शराब घोटाला केस में उन्होंने रेगुलर और अंतरिम जमानत दोनों याचिका दायर की है. राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को 2 बजे सुनवाई हुई. इडी ने अरविंद केजरीवाल की याचिका का विरोध किया. ईडी ने कहा कि अगर उनकी सेहत खराब है तो फिर वह इतने जोर-शोर से चुनाव प्रचार क्यों कर रहे थे. आबकारी नीति घोटाला केस में गिरफ्तार होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहली बार नियमित जमानत की अर्जी लगाई है. अभी वह अंतरिम जमानत पर 1 जून तक जेल से बाहर हैं.

    ईडी की तरफ से एएसजी एसवी राजू ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मुझे अभी-अभी एक कॉपी मिली है. मुझे जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ईडी ने सवाल किया कि क्या उनका स्वास्थ्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से नहीं रोक रहा? उन्होंने बहुत जोर-शोर से अपनी पार्टी का प्रचार किया है. और अब अंतिम समय में जमानत याचिका दायर की जा रही है. उनके आचरण के कारण उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए.

    ईडी की तरफ से पेश वकील एसवी राजू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं. कई जगहों पर जाकर वो रैली को सम्बोधित कर रहे हैं. ईडी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल की रेगुलर और अंतरिम जमानत पर अपना जवाब दाखिल करेंगे. इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की रेगुलर और अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया. 1 जून को राउज एवन्यू कोर्ट मामले की अगली सुनवाई करेगा. बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 अलग-अलग जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं. एक रेगुलर बेल की है तो दूसरी अतंरिम जमानत की.

    सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी थी मांग
    दरअसल, अरविंद केजरीवाल को एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था. शीर्ष अदालत ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग खारिज कर दी थी. अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका को तुरंत सूचीबद्ध करने की गुहार लगाई थी. मगर सुप्रीम कोर्ट ने मांग खारिज कर दी थी और निचली अदालत का दरवाजा खटखटाने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक को 2 जून को सरेंडर करना होगा.

    निचली अदालत जाने को कहा था
    सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने याचिका स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा था कि चूंकि अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए निचली अदालत जाने की छूट दी गई है तो यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस के वी विश्वनाथन की वकेशन बेंच ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी की दलीलों पर संज्ञान लिया. कहा था कि अंतरिम याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सीजेआई फैसला ले सकते हैं क्योंकि मुख्य मामले में फैसला सुरक्षित है.

    अरविंद केजरीवाल की याचिका में क्या
    अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा था कि उनका वजन अचानक कम हो गया है और उनका कीटोन लेवल बहुत अधिक है. इससे गुर्दा हृदय की गंभीर बीमारी और यहां तक कि कैंसर भी हो सकते हैं. उन्होंने पैट-सीटी स्कैन सहित कुछ अन्य मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने की मांग की थी

    Post Views: 545

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुपर ह्यूमन बन जाता है इंसान,मोदी का 45 घंटे तक मेडिटेशन शुरू, ये 5 फायदे मानने को साइंस भी है विवश…
    Next Article भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां बम की तरह फट सकता है AC,, गर्मियों में…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डॉ. वर्णिका शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर…

    September 10, 2026

    कोरबा पुलिस महकमें में बड़ा फेर बदल प्रमोद डनसेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तो वही प्रेमचंद साहू को नगर कोतवाल की जिम्मेवारी…

    September 10, 2026

    सरकार श्रमिकों के बच्चों को देगी 7500 रुपये, नई स्कॉलरशिप योजना का जानें कैसे मिलेगा लाभ…

    September 10, 2026

    15 साल से अधूरा ये हाईवे, गडकरी बोले- ‘मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है,उद्घाटन में नहीं आऊंगा…

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डॉ. वर्णिका शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर…
    • कोरबा पुलिस महकमें में बड़ा फेर बदल प्रमोद डनसेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तो वही प्रेमचंद साहू को नगर कोतवाल की जिम्मेवारी…
    • सरकार श्रमिकों के बच्चों को देगी 7500 रुपये, नई स्कॉलरशिप योजना का जानें कैसे मिलेगा लाभ…
    • 15 साल से अधूरा ये हाईवे, गडकरी बोले- ‘मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है,उद्घाटन में नहीं आऊंगा…
    • शशिकांत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री साय, AIIMS में भर्ती कराया, इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?