Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, NEET प्रदर्शन और Gen Z को लेकर कही ये बड़ी बात…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    इस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, NEET प्रदर्शन और Gen Z को लेकर कही ये बड़ी बात…

    By Tv36 HindustanAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नीट पेपर लीक मुद्दे के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को 25 जुलाई को इस्तीफा देना पड़ा था। इस्तीफे के बाद अब धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान सामने आया है। धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि NEET विरोध प्रदर्शनों के दौरान Gen Z को ‘गुमराह’ करने की कोशिशों के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया।

    भाजपा नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के दो हफ्ते बाद पहला रिएक्शन सामने आया। जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मामले में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।
    युवाओं को गुमराह करने की कोशिश
    प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान Gen Z को “गुमराह” करने की कोशिशें की गईं, जिसके चलते उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा देने की बात कही थी।
    प्रधान ने कहा, “जेन Z हमारे बच्चे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। भारत में हर साल कम से कम 2 करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। पिछले 10 सालों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं। उनकी अपनी उम्मीदें हैं और वे भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाएंगे। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं था।”

    धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

    नवीन पटनायक पर निशाना साधा
    वहीं रायराखोल में एक दूसरी बैठक में, धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनायक पर निशाना साधा। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह BJD कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन और वापस जाओ के नारों से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। बता दें, कि इस प्रदर्शन के दौरान एयरपोर्ट के पास BJD युवा और छात्र विंग के कार्यकर्ताओं ने ‘धर्मेंद्र प्रधान वापस जाओ’ जैसे नारे लगाए गए थे।
    मैंने कोई शर्मिंदगी वाला काम नहीं किया
    धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूं। अगर मुझे वापस जाने कहोगे, तो भी मैं वापस आऊंगा। प्रधान ने BJD अध्यक्ष पर युवाओं को उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, नवीन बाबू मुझे ओडिशा के लोगों के लिए शर्म की बात और बुरा इंसान भी कहते हैं। मैंने क्या कभी ऐसा कुछ किया, जिससे ओडिशा को मेरी वजह से शर्मिंदा होना पड़े? उनके सवाल पर भीड़ ने नहीं का जवाब दिया।

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हो सकता है कि मैं राज्य के लिए सम्मान का काम न किया हो, लेकिन मैंने अपने काम से कभी लोगों को शर्मिंदा नहीं होने दिया। मैं कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे राज्य की प्रतिष्ठा धूल में मिल जाए।

    Post Views: 1,790

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरविवार के अचूक उपाय सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय, मिलेगी सफलता, धन और मान-सम्मान…
    Next Article 700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछा—बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…
    • एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
    • उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?