नई दिल्ली:– किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का खास महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, वास्तु के नियमों का पालन करने से घर- परिवार में सुख-समृद्धि आती है। वहीं छोटी-छोटी गलतियां भी कई बार बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं।
आपने देखा होगा कि, अक्सर लोग घर की सफाई या सामान व्यवस्थित करने के दौरान दरवाजे के पीछे लगी खूंटी पर कपड़े, बैग या दूसरी चीजें टांग देते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि, देखने में यह भले सामान्य आदत लगती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे कुछ चीजें रखना या लटकाना अशुभ माना गया हैं।
अशुभ?
ढेर सारे कपड़े
वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि, दरवाजे के पीछे ढेर सारे कपड़े कभी न लटकाने चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश करती हैं। यह मानसिक भारीपन और चिड़चिड़ापन लाता हैं।
जूते-चप्पल और गीला तौलिया
वास्तु शास्त्र के अनुसार,(Vastu Tips) दरवाजे के पीछे जूते-चप्पलों का ढेर लगाना भी वास्तु दोष पैदा कर सकता हैं। मान्यता है कि इससे घर में अशांति और तनाव बढ़ता हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
पुराने कैलेंडर
ये भी बताया जाता है कि, पिछले साल या पुराने महीनों के कैलेंडर लटकाए रखना आपकी प्रगति को रोक देता हैं। यह आपके समय को पीछे ले जाता हैं।
दवाइयों से भरा थैला
दरवाजे के पीछे दवाइयों से भरा थैला न लटकाएं, क्योंकि दवाइयां बीमारी का प्रतीक मानी जाती हैं। इनका थैला दरवाजे पर लटकाने से घर में बीमारी का प्रभाव रहता हैं। साथ ही इलाज का खर्च बढ़ता हैं।
दरवाजों को उर्जा का द्वार
ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, दरवाजेअनुसार की खूंटी पर कपड़े टांगना, थैले लटकाना एक सामान्य सी बात लगती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ये छोटी सी लापरवाही व्यक्ति के जीवन में बड़े वास्तु दोष पैदा कर सकती हैं।
वास्तु शास्त्र में दरवाजों को उर्जा का द्वार माना गया हैं। दरवाजे पर गलत चीजें लटकाने से घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह रुकता है, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की तरक्की और सेहत पर देखने को मिलता हैं।
