Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आप भी खाने के बाद खाते हैं पान जानिए सेहत को मिलने वाले ये 6 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद भी मानता है फायदेमंद…
    समाचार

    क्या आप भी खाने के बाद खाते हैं पान जानिए सेहत को मिलने वाले ये 6 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद भी मानता है फायदेमंद…

    By Tv36 HindustanAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कई लोग खाने के बाद माउथ-फ्रेशनर के तौर पर पान खाना पसन्द करते है। पान हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। पूजा से लेकर मुंह के स्वाद के लिए यह अहम माना जाता है। अमूमन लोग खाने के बाद पान खाना पसंद करते है।

    लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक सही तरीके से खाया गया पान सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यदि आप बिना तंबाकू वाला सादा या मीठा पान खाते हैं, तो यह आपके शरीर को कई चमत्कारी फायदे पहुंचाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भोजन के बाद पान खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
    पान खाने से क्या क्या फायदे होते हैं?
    पेट के लिए फायदेमन्द
    पान खाने से पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। पान के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूती म‍िलती है। इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी पान मदद करता है।

    आपको जानकारी के ल‍िए बता दें क‍ि पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो अपच, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव करने में सहायक होते हैं।

    जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है
    पान के पत्तों में सूजन-रोधी तत्वों का खजाना पाया जाता है, जो जोड़ों में होने वाली तकलीफ और दर्द को काफी हद तक कम करता है – जो रूमेटाइड अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस आदि जैसी कई पुरानी बीमारियों के प्रमुख लक्षण हैं।

    ताजे पान के पत्तों को गर्म करके उन्हें प्रभावित हड्डियों और जोड़ों के चारों ओर कसकर बांधने से उस क्षेत्र में दर्द, सूजन की तीव्रता काफी कम हो जाती है और अर्थराइटिस के लक्षणों से राहत मिलती है।

    ओरल हेल्थ को बनाता बेहतर
    पान खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। इसके साथ ही पान ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये मुंह के संक्रमण से भी बचाव करता है। पान एक तरह से मॉउथ फ्रेशनर के रूप में काम करता है।

    मूड को बेहतर बनाता हे
    अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद पान खाते हैं तो इससे आपका मूड अच्‍छा होता है। ये दिमाग को भी शांत करने में मदद करता है। इससे तनाव भी कम होता है। कुल म‍िलाकर ये मूड को बेहतर बनाता हे।
    एसिडिटी और गैस से तुरंत राहत
    मसालेदार या भारी खाना खाने के बाद अक्सर सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने की समस्या हो जाती है। पान के पत्तों में अलकलाइन गुण होते हैं, जो पेट के एसिड को बेअसर करते हैं। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

    मेटाबॉलिज्म में सुधार
    पान के पत्ते शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करते हैं। जब आपका मेटाबॉलिज्म सही से काम करता है, तो खाना ऊर्जा में तेजी से बदलता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने की गुंजाइश कम हो जाती है। यह आंतों की सफाई करके शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

    Post Views: 140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाई फ्रेंड्स, आज सिर्फ आपसे बात करनी है’ – मोदी का युवाओं से सीधा संदेश, आओ, गलतियों से सीखकर देश को आगे बढ़ाएं…
    Next Article राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 5 शुभ काम, भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की है मान्यता….
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    PM मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का माफीनामा वायरल, बोली- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई, देश मुझे माफ कर दे’…

    August 1, 2026

    आज से बदल गए 10 बड़े नियम LPG हुआ सस्ता, तत्काल टिकट, ITR, CKYC से लेकर पेट्रोल-डीजल तक जानिए क्या-क्या बदला…

    August 1, 2026

    आज से बदल गए 10 बड़े नियम LPG हुआ सस्ता, तत्काल टिकट, ITR, CKYC से लेकर पेट्रोल-डीजल तक जानिए क्या-क्या बदला…

    August 1, 2026

    आज से खत्म होगी कागजी RC, अब ATM कार्ड जैसी Smart RC मिलेगी, इस Code से सेकेंडों में होगी जांच…

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का माफीनामा वायरल, बोली- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई, देश मुझे माफ कर दे’…
    • आज से बदल गए 10 बड़े नियम LPG हुआ सस्ता, तत्काल टिकट, ITR, CKYC से लेकर पेट्रोल-डीजल तक जानिए क्या-क्या बदला…
    • आज से बदल गए 10 बड़े नियम LPG हुआ सस्ता, तत्काल टिकट, ITR, CKYC से लेकर पेट्रोल-डीजल तक जानिए क्या-क्या बदला…
    • आज से खत्म होगी कागजी RC, अब ATM कार्ड जैसी Smart RC मिलेगी, इस Code से सेकेंडों में होगी जांच…
    • राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 5 शुभ काम, भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की है मान्यता….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?