Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्‍या आप जानते हैं तरबूज, आम, अंगूर, चीकू और अनार के बारे में ये 15 महत्वपूर्ण और रोचक बातें…
    समाचार

    क्‍या आप जानते हैं तरबूज, आम, अंगूर, चीकू और अनार के बारे में ये 15 महत्वपूर्ण और रोचक बातें…

    By Tv36 HindustanJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गर्मी का मौसम चल रहा है इन दिनों और बाज़ार में तरावट वाले तरबूज से लेकर अघाकर खाए जाने वाले आम मौजूद हैं। स्‍वादिष्‍ट संतरे की भरमार है तो अनार का आनंद लेने वाले इसका ज्‍यूस मजे से पी रहे हैं। कुछ लोग तो सीजनल फलों के लिए गर्मी के मौसम का इंतजार ही इसलिए करते हैं कि वे अपने मनपसंद फल का जायका ले सकें। हम में से अधिकांश ऐसे ग्राहक होंगे जो अपना पसंदीदा फल खरीदकर लाते हैं लेकिन इसके बारे में बुनियादी बातें नहीं पता होतीं। आज हम आपको कुछ फलों के बारे में एकदम ज़मीनी और रोचक जानकारियां लेकर आए हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगी।

    • तरबूज खरीदते वक्‍त उसके पके होने की पहचान ऐसे करें। अगर तरबूज की सतह का कुछ भाग पीला है तो यह प्रमाण है कि तरबूज पका, पानीदार और मीठा है। पीलापन इसलिए होता है क्‍योंकि ये रेत में रखे रहते हैं और उसकी गर्मी से इनकी उपरी परत छिल जाती है।
    • पके तरबूज की एक पहचान यह भी है कि इसकी गांठ जिसे बीठ भी कहा जाता है, वह अगर अपने आप गिर जाए या हल्‍का सा उखाड़ने पर हाथ में आ जाए तो भी तरबूज पका हुआ है। कच्‍चे तरबूज की गांठ आसानी से अलग नहीं होती।
    • तरबूज की फसल 90 दिनों में पककर पूरी तरह से तैयार होती है। बाड़ी में बेल लगाई जाती है। किसी नदी या जलाशय के किनारे बोने पर उसमें से 8 दिन में ही पीले फूल फूटते हैं और बाद 20 दिन में तरबूज पनपता है।
    • कई स्‍थानों पर इसकी खेती तो होती है लेकिन अधिकांश व्‍यापारी राजस्‍थान से तरबूज मंगाकर यहां बेचते हैं। खास तौर पर भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़ और जयपुर से तरबूज मंगाया जाता है। ऊंटों से भी परिवहन करवाया जाता है।
    • औसत रूप से देखा जाए तो गर्मी के सीजन में हर व्‍यापारी दो क्विंटल रोज बेच देता है।
    • खरबूजे के साथ बाजार में जो शकरबटी देखने को मिलती है, वह असल में फसल ब्रीडिंग का उत्‍पाद है। इसलिए उसमें मिले जुले गुण पाए जाते हैं।
    • पहले के समय में चीकू आकार में लंबे होते थे। बाद में हाइब्रिड होकर उनका आकार गोल हो गया। हाइब्रिड पद्धति ने पारंपरिक फलों के रूप, रंग, आकार व स्‍वाद भी बदल दिया है। आज की पीढ़ी जो फल खा रही है, वे उसके वास्‍तविक प्रकार से वंचित हैं।
    • मध्‍य प्रदेश में गुजरात के वलसाड़ से बड़ी मात्रा में आम लाए जाते हैं। इनमें हापुस और राजापुरी आम खास हैं।
    • उत्‍तर प्रदेश के बारलिया और बिहार से भी हापुस आम मंगाए जाते हैं।
    • महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी से जो हापुस आता है वह तौल से नहीं, दर्जन से बिकता है।
    • काले अंगूर सामान्‍य अंगूर के मुकाबले अधिक मीठे इसलिए होते हैं क्‍योंकि वो हाइब्रिड होते हैं।
    • पीपलगांव नासिक से गोल आकार के अंगूर लाए जाते हैं।
    • अनार की मुख्‍य तौर पर चार प्रजातियां होती हैं। गणेश अनार, अरक्‍का, सेंदारिया और कलदारी।
    • गणेश अनार पीला और आकार में बड़ा होता है। अरक्‍का हरा और लाल होता है। सेंदारिया महंगा और गुणवत्‍ता में भरपूर होता है। कलदारी महाराष्‍ट्र में अधिक पाया जाता है। यहां नासिक और मालेगांव से बुलवाया जाता है।
    • आम खाने का सही समय बारिश या बारिश के बाद का है। इस समय इसकी मिठास बढ़ जाती है। आम की तो डेढ़ सौ प्रजातियां हैं जिनमें से बाजार में सभी एक साथ मिलना संभव नहीं है।
    Post Views: 205

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में 65 साल बाद बदलने जा रहे हैं सरकारी नौकरी के नियम, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषियों को नहीं मिलेगी
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में 65 साल बाद बदलने जा रहे हैं सरकारी नौकरी के नियम, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषियों को नहीं मिलेगी

    June 6, 2026

    राजधानी समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश, ‘तूफानी’ रफ्तार से चलेंगी हवाएं IMD का अलर्ट…

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर फॉर्च्यून मेटलिक्स लिमिटेड में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    June 6, 2026

    आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की खास कृपा, नौकरी-धन और करियर में मिल सकते हैं बड़े संकेत…

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्‍या आप जानते हैं तरबूज, आम, अंगूर, चीकू और अनार के बारे में ये 15 महत्वपूर्ण और रोचक बातें…
    • प्रदेश में 65 साल बाद बदलने जा रहे हैं सरकारी नौकरी के नियम, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषियों को नहीं मिलेगी
    • राजधानी समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश, ‘तूफानी’ रफ्तार से चलेंगी हवाएं IMD का अलर्ट…
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर फॉर्च्यून मेटलिक्स लिमिटेड में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
    • आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की खास कृपा, नौकरी-धन और करियर में मिल सकते हैं बड़े संकेत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?