Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑनलाइन पर्सनल लोन के चक्कर में कहीं लेने के देने ना पड़ जाए, जाने किस तरह फंसते हैं लोग…
    News

    ऑनलाइन पर्सनल लोन के चक्कर में कहीं लेने के देने ना पड़ जाए, जाने किस तरह फंसते हैं लोग…

    By Tv 36 HindustanDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : आपको पैसे की जरूरत है. बैंक शाखाओं से पर्सनल लोन लेने के चक्कर में हफ्ते लग सकते हैं. ऐसे में आपका काम भी खराब हो सकता है. फिर क्या करें? तुरंत किसी डिजिटल फाइनेंस कंपनी के विज्ञापन पर आपकी नजर पड़ती है. वहां जल्द लोन का आवेदन मंजूर कर लिया जाता है. बस आप ऐप डाउनलोड करते हैं, थोड़ी सी केवाईसी औपचारिकताएं भरते हैं. एक-दो क़ॉल आते हैं. आपसे कुछ जानकारी ली जाती है. फिर कुछ ही घंटों में लोन फाइनल हो जाता है और इसके कुछ ही देर बाद रकम आपके खाते में चली आती है. यह है ऑनलाइन पर्सनल लोन कंपनियों का चमत्कार.

    कहीं भारी न पड़ जाय ऑनलाइन लोन का चमत्कारकुछ ही घंटों में आपको ऑनलाइन पर्सनल लोन तो मिल गया, पर यह चमत्कार कहीं आप पर भारी न पड़ जाय. क्योंकि, जल्दी में पर्सनल लोन लेने के चक्कर में आपके खाते से बैंक शाखाओं से काफी अधिक ऊंची दर पर ब्याज कटेगा. इसकी भरपाई भी आपको ही करनी होगी. अगर इस प्रक्रिया में थोड़ी सी लापरवाही हुई तो प्यार भरे बोल सुनाकर जल्दी में लोन देने वाली ऑनलाइन कंपनी इतनी रुखाई से पेश आएगी कि आप कांप जाएंगे. हो सकता है कि आप कर्ज जाल में फंस जाएं और आपसे वसूली के लिए रिकवरी एजेंट आपके घर पहुंचकर बदतमीजी करने लगे. ऐसा भी हो सकता है कि आप लंबी कानूनी कार्रवाई के जाल में फंस जाएं.

    बैंक के पर्सनल लोन में क्या है दिक्कतअब यह सवाल उठना लाजिमी है कि बैंक जब कम ब्याज पर पर्सनल लोन देते हैं तो लोग ऑनलाइन कंपनियों के झांसे में क्यों आते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बैंक लोन देने से पहले क्रेडिट हिस्ट्री या सिबिल स्कोर चेक करते हैं. ये खराब होने पर लोन देने से मना भी कर देते हैं. ऐसे में लोगों के पास कोई चारा नहीं होता है. फिर कई तरह के दस्तावेज भी बैंक मांगते हैं. सबकुछ ठीकठाक रहने पर भी पर्सनल लोन देने में हफ्तों लग जाते हैं. इसलिए लोग ऑनलाइन पर्सनल लोन की आसान राह अपनाते हैं. अगर बैंक अपनी प्रक्रिया को थोड़ा आसान और तेज कर दें तो पारंपरिक पर्सनल लोन ऑनलाइन पर्सनल लोन की तुलना में बेहतर विकल्प है.

    Post Views: 1,320

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत जल्द ही बनेगा सेमीकंडक्टर चिप का हब,सरकार ने सेमीकॉन इंडिया प्रोजेक्ट लॉन्च किया…
    Next Article पानी का काम सिर्फ प्यास बुझाना नहीं, ताजा स्टडी से हुए नए खुलासे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    April 29, 2026

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?