Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरावट से सक्रिय मामले घटकर 50 हजार से नीचे
    कोरोना समाचार

    कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरावट से सक्रिय मामले घटकर 50 हजार से नीचे

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 8 मार्च। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरावट से सक्रिय मामले घटकर 50 हजार से नीचे आ गये हैं।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,993 नए मरीज मिले हैं, वहीं 8055 लोगों ने महामारी को मात दी। वहीं 8,055 लोगों के स्वस्थ होने से इस महामारी से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,06,150 तक हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4,170 घटकर 49,948 रह गई है। इसी अवधि में 108 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,15,210 तक पहुंच गया है।

    देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत, रिवकरी दर 98.68 फीसदी और सक्रमण दर 0.12 फीसदी बनी हुई है।

    केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1,284 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 13,684 रह गयी। वहीं, 2,424 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,33,365 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 66,263 हो गया है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 236 घटकर 7,475 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 461 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,17,823 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 143740 पर स्थिर है।

    तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 356 घटकर 2,414 रह गये है। वहीं 512 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3410740 हो गयी है, जबकि दो मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38,017 हो गया है।

    कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 199 घटकर 3087 रह गयी है। इस दौरान 349 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 38,99,647 हो गयी है। वहीं राज्य में पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39,996 पर पहुंच गया है।

    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 315 घटकर 4,209 रह गये हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 2,13,800 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 664 हो गया।राजस्थान में कोरोना सक्रिय मामले 106 घटने से 2,645 रह गये हैं। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 12,69,270 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,545 है।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 63 घटकर 2,070 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 20,43,712 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23,476 तक पहुंच गया है।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 784 हो गयी है और राज्य में अभी तक 4,28,277 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 7,687 हो गया है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले 185 और घटकर 1,525 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। वहीं 7,84,224 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 66 और घटकर 1587 रह गये हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21,180 हो गया। राज्य में अभी तक 19,93,145 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 1,037 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 10,28,402 हो गयी है। राज्य में अभी तक 10,733 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।ओडिशा में कोरोना के 105 मामले घटने से इनकी कुल संख्या 1,141 रह गयी है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 12,75,767 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9101पर स्थिर है।
    राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान कोरोना के मामले 166 घटकर 1,095 रह गये हैं, जबकि 321 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,34,638 हो गयी है। राजधानी में मृतकों का 26,137 हो गया है।आंध्र प्रदेश में 176 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 887 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 23,02,862 हो गयी है। मृतकों की संख्या 14,729 पर स्थिर है।
    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 813 रह गये हैं तथा अब तक 12,11,555 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10,937 हो गयी।छत्तीसगढ़ में कोरोना के 48 सक्रिय मामले घटकर 671 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 11,36,848 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 14,033 पर स्थिर है।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 356 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 7,40,411 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 17721 हो गया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..

    May 11, 2026

    मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…

    May 11, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…

    May 11, 2026

    लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..
    • मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…
    • गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…
    • लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…
    • आ गई AC से आगे की नई तकनीक, बिना बिजली घर रखेगी ठंडा, जानें क्या है Nescod टेक्नोलॉजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?