नई दिल्ली
मौसंबी एक ऐसा फल है, जिसे खाने से सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं। मौसंबी में विटामिन C, विटामिन A समेत कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटाशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बालों और स्किन के लिए भी मौसंबी बेहद लाभदायक है। मौसंबी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं।
आइए जानते हैं मौसंबी खाने के फायदे।
मौसंबी के बालों के लिए फायदे
बालों के झड़ने और कमजोर होने की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। जिसके लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनका असर कुछ दिनों तक ही रहता है। वहीं अगर आप अपनी डाइट में मौसंबी शामिल करेंगे तो इससे आपके बालों का ग्रोथ अच्छी होगी और बालों का झड़ना बंद होगा। मौसंबी से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को हेल्दी बनाते हैं। दरअसल, पाचन कमजोर होने की वजह से शरीर एवं बालों की जड़ों तक भरपूर पोषण नहीं पहुंच पाता जिसके कारण बाल झड़ते हैं।
स्किन के लिए मौसंबी के फायदे
विटामिन C से भरपूर मौसंबी स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से स्किन अच्छी होती है और प्राकृतिक निखार बरकरार रहता है। आप मौसंबी का जूस अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। जूस के अलावा आप मौसंबी को काटकर भी खा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए मौसंबी
वजन कम करने के लिए मौसंबी खाना लाभदायक साबित होता है। इसके जूस से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है, जो वजन घटाने में सहायक है। मौसंबी के जूस में शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मौसंबी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण भी होते हैं।
