
सूरजपुर : रामनुजनगर पंचायत भवन में मितानिनों के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु मितानिन दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरपंच श्री मानिकचन्द पोरते उपसरपंच उमाशंकर पंचायत सचिव सुरेश कुमार सिंह व पंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित होकर मितानिनों के सम्मान में श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर मितानिन दिवस मनाया।

मितानिनों ने व्यक्त किया अपनी राय
मितानिनों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहे की गांव में यदि कोई बीमार सर्दी-खांसी दस्त मलेरिया आदि से पीड़ित होता है तो सबसे पहले मितानिन ही जांच कर उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु दवाई प्रदान करती है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाना नहीं पड़ती तथा यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की आवश्यकता होती भी है तो उन्हें मितानिन के द्वारा भरपूर सहयोग की जाती है।

यदि किसी को उल्टी दस्त होती है तो ओ. आर. एस. घोल के अभाव में शुद्ध पानी में एक चुटकी नमक डालकर घोल तैयार की जाती है उसे समय-समय पर पीने की सलाह दी जाती है जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो।
शिव नारायण सिंह TV36 हिंदुस्तान रामानुज नगर ब्लाक की रिपोर्ट