
सूरजपुर : आज दिनांक 3/10/ 2021 दिन रविवार को ग्राम सतपता में कुम्हार समाज विकास समिति (कुम्हार समाज) अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन माटी कला बोर्ड सदस्य कुलवंत राम प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से कुलवंत राम प्रजापति, दरीना राम प्रजापति, बद्रीनाथ प्रजापति, सरजू राम प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, मटुक धारी प्रजापति ,महावीर प्रजापति, कामेश्वर प्रजापति, कुंजल प्रजापति, सीताराम प्रजापति, रंजीत चक्रधारी आनंद प्रजापति, भागवत प्रजापति ,रामकुमार प्रजापति ,ओमप्रकाश प्रजापति एवं अन्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रुप से कुम्हार समाज विकास समिति के जिला विस्तार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज के उत्थान संबंधित विषयों पर चर्चा किया गया।
अनिल कुमार रिपोर्टर (TV 36 hindustan)