Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दोस्त की पत्नी से युवक को हो गया था प्रेम, उसे रास्ते से हटाने के लिए शराब में जहर मिलाकर पिलाया…
    अपराध

    दोस्त की पत्नी से युवक को हो गया था प्रेम, उसे रास्ते से हटाने के लिए शराब में जहर मिलाकर पिलाया…

    By adminSeptember 30, 2021Updated:September 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : शहर के से लगे मंदिर हसौद इलाके में एक शख्स ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। ये कत्ल, अवैध संबंध की वजह से किया गया है। आरोपी का मारे गए युवक की पत्नी से अवैध संबंध था। दोनों के बीच इश्क इस कदर पनपा कि एक दूसरे का साथ पाने के लिए दोस्त की ही हत्या कर दी। आरोपी ने बुधवार की रात इस घटना को अंजाम दिया। मंदिर हसौद इलाके की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

    बता दे कि बुधवार की रात मंदिर हसौद थाने की पुलिस को चंदखुरी के कोल्हान नाला के पास एक लाश पड़ी होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची,आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसका नाम द्रोण सेन है। 32 साल का द्रोण चंदखुरी बस्ती का रहने वाला था, यहीं एक सैलून चलाया करता था।

    रात में ही पुलिस की टीम एक्टिव होकर आसपास के इलाकों में तलाशी लेती रही। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ में ये बात सामने आई कि जहां लाश मिली उस इलाके में द्रोण को गांव का ही रहने वाले पुनीत धीवर के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। यह पता चलते ही पुलिस ने पुनीत की तलाश की तो पुनीत चंदखुरी बस्ती में ही एक घर में छुपा हुआ मिल गया। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा, फिर उसने अपने ही दोस्त के कत्ल करने की बात बताई और वजह जानकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए।

    पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि पिछले 8 महीने से द्रोण सेन की पत्नी और पुनीत धीवर के बीच संबंध हो गए थे। जब द्रोण अपने सैलून में जाता तो पीछे से पुनीत उसकी पत्नी से मिला करता था। शादीशुदा होने के बावजूद द्रोण सेन की पत्नी भी पुनीत के लिए कभी पकवान बनाती तो कभी उसे तोहफे देती थी। दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली थी। कुछ महीने पहले यह बात गांव वालों को भी पता चल गई। बात द्रोण तक पहुंची तो उसका पुनीत के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुनीत ने द्रोण को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी के साथ भागने का प्लान बनाया था।

    बता दे कि 30 साल का पुनीत गांव में ही दूसरों के खेतों में मजदूरी का काम करता था। उसने पुलिस को बताया कि वो प्रेमिका को पाने के लिए द्रोण को मारना चाहता था। इसी वजह से अपनी बातों में उलझाकर बुधवार रात शराब पीने के लिए उसने द्रोण को राजी कर लिया। द्रोण को शराब की लत थी वो भी पुनीत को इंकार नहीं कर सका और उसके साथ कोल्हान नाला के पास चला गया। वहां दोनों ने सड़क के किनारे बैठकर शराब पी। इस दौरान चुपके से पुनीत ने अपने ही घर में पड़े ढाई साल पुराने एक कीटनाशक को द्रोण की शराब में मिला दिया। वही बातों-बातों में इसी शराब को द्रोण को पिला भी दिया। शराब पीते ही कुछ ही देर में द्रोण की मौत हो गई और मौके से पुनीत फरार हो गया था। अब पुलिस इस मामले में पुलिस पुनीत का बयान लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां से आरोपी को जेल भेजा जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपिता का अंतिम संस्कार कर लौटे तो बड़ी बेटी ने तोड़ा दम, उसका क्रिया कर्म कर वापस गया तो दूसरी की भी हो गई मौत, कारण का पता लगाने कब्र से निकाली जाएंगी लाशें…
    Next Article तेज बारिश में भी रेहड़ी लगाए बैठा रहा शख्स, फिर छलक आए आंसू… लोग बोले- ऐसा ही होता है पिता…
    admin
    • Website

    Related Posts

    सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही हो: मुख्य सचिव अमिताभ जैन

    September 22, 2023

    शराब पीकर बुलेट चला रहा था युवक, कटा 29 हज़ार का चालान

    September 22, 2023

    दसवीं पास युवतियों को मिल रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की निःशुल्क ट्रेनिंग, जानिए कहा…

    September 22, 2023

    दसवीं पास युवतियों को मिल रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की निःशुल्क ट्रेनिंग, जानिए कहा…

    September 22, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही हो: मुख्य सचिव अमिताभ जैन
    • शराब पीकर बुलेट चला रहा था युवक, कटा 29 हज़ार का चालान
    • दसवीं पास युवतियों को मिल रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की निःशुल्क ट्रेनिंग, जानिए कहा…
    • दसवीं पास युवतियों को मिल रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की निःशुल्क ट्रेनिंग, जानिए कहा…
    • देवर और भाभी के बीच नाजायज संबंध में झुलसी बच्ची ,, कलयुगी मां ने चार माह की बेटी को फेंका नहर के पास झाड़ियों में ,, फिर जो हुआ….
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?