Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पिता का अंतिम संस्कार कर लौटे तो बड़ी बेटी ने तोड़ा दम, उसका क्रिया कर्म कर वापस गया तो दूसरी की भी हो गई मौत, कारण का पता लगाने कब्र से निकाली जाएंगी लाशें…
    छत्तीसगढ

    पिता का अंतिम संस्कार कर लौटे तो बड़ी बेटी ने तोड़ा दम, उसका क्रिया कर्म कर वापस गया तो दूसरी की भी हो गई मौत, कारण का पता लगाने कब्र से निकाली जाएंगी लाशें…

    By Tv 36 HindustanSeptember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इनमें एक 70 साल का बुजुर्ग और 2 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। बताया गया कि परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट गया, जब बुजुर्ग का अंतिम संस्कार लौटा बेटे की घर पहुंचते ही पहले बड़ी बेटी की मौत हो गई। फिर जब उसका भी क्रिया कर्म कर घर आया तो दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया है। फिलहाल परिवार में 3 लोगों की मौत किन कारणों से अचानक हुई है। इस बात का पता नहीं चल सका है। हेल्थ डिपार्टमेंट अब बुधवार को बुजुर्ग और एक लड़की के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराएगा। वहीं अन्य एक नाबालिग का पोस्टमॉर्टम कर दिया है। मामला जिले के पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम महुआटिकरा है।

    बता दे कि महुआटिकरा में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद सोनी की सोमवार की देर रात सिविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। जिनका, क्रिया कर्म मंगलवार सुबह किया गया। राम प्रसाद को डेंगू के लक्षण के चलते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि राम प्रसाद सोनी के पुत्र की 16 वर्षीय बेटी पूजा सोनी की अचानक से मौत हो गई। एक के बाद एक हुई दूसरी मौत ने परिवार को बेहद सदमें में ला दिया। दोपहर के परिवार वाले पूजा सोनी का भी अंतिम संस्कार कर घर वापस लौटे, इसी दौरान पूजा सोनी की छोटी बहन लक्ष्मी सोनी (14 वर्ष) की भी ठीक उसी तरह मौत हो गई।

    घटना के बाद आस-पास रहने वाले मौहल्ले के लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। कुछ ने कोरोना, कुछ ने डायरिया तो कुछ ने पाईजनिंग का मामला बताया। इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस एवं चिकित्सा विभाग को जैसे ही लगी आनन-फानन में टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच में किसी प्रकार के तथ्य सामने नहीं आने पर लक्ष्मी सोनी के शव का पोस्टमार्टम कर कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया की जांच में तीनों ही मौत का कारण डायरिया या फूड पाईजनिंग का नजर नहीं आ रहा। इसके कारण लक्ष्मी सोनी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य दो शवों को भी कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

    इधर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(PHE) की टीम को बुलाकर पीड़ित परिवार द्वारा पीने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी का भी सैंपल जुटाया गया है। जिससे की उनकी मौत का कारण का पता लगाया जा सके।

    सीएमएचओ डॉ पी सुथार ने बताया कि परिवार के पड़ोस में रहने वाले अन्य 3 बीमार लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी मरीजों में प्लेटलेट्स कम पाए गए गए हैं। हालांकि डेंगू की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है, पर संभावना डेंगू की लग रही है। कई बार डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट बीमार होने के 10 से 15 दिन बाद भी आती है। प्लेटलेट्स का गिरना डेंगू की ओर इशारा कर रहा है। मृत अन्य शवों का भी पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना काे लेकर स्वास्थ्य अमला सतर्क है और पूरे गांव के सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसर्जरी के दौरान चिल्ला रही थी महिला, अस्पताल ने लगा दिया अतिरिक्त चार्ज
    Next Article दोस्त की पत्नी से युवक को हो गया था प्रेम, उसे रास्ते से हटाने के लिए शराब में जहर मिलाकर पिलाया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विपक्ष के नेता ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, बोले- महंगाई अभी और बढ़ने वाली है, आप इसे रोक नहीं…

    October 1, 2026

    प्रदेश के पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया है गहरा दुःख…

    October 1, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकृत पेंशन स्वीकृति आदेश,आयुष्मान कार्ड,फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए

    October 1, 2026

    वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विपक्ष के नेता ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, बोले- महंगाई अभी और बढ़ने वाली है, आप इसे रोक नहीं…
    • प्रदेश के पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया है गहरा दुःख…
    • सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकृत पेंशन स्वीकृति आदेश,आयुष्मान कार्ड,फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए
    • वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल
    • पीजी कॉलेज में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?