महिला से सर्जरी के लिए अस्पताल ने $223 शुल्क लिया था लेकिन अतिरिक्त 11 डॉलर का चार्ज देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। कई लोगों ने इस बिल का मजाक भी उड़ाया।
अगर हम आप से कहें कि सर्जरी के दौरान दर्द में चिल्लाने की वजह से एक महिला को अस्पताल में अलग से पैसे भरने पड़े तो आपको हैरत जरूर होगी, लेकिन ये सच है। बता दें कि अमेरिका में एक महिला सर्जरी के दौरान दर्द ना सहन कर सकी और वो रो पड़ी। इसको लेकर अस्पताल ने महिला पर अगल से चार्ज वसूला। बता दें कि महिला ने यह बिल सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
दरअसल इस वाकये से अमेरिका में अस्पतालों की हालत और उसके काम करने की प्रणाली भी उजागर हुई है। गौरतलब है कि अमेरिका में एक मिज(Midge) नाम की महिला ने दावा किया है कि, सर्जरी के दौरान उसके रोने की वजह से हॉस्पिटल ने उससे अलग से पैसे लिए। महिला द्वारा ट्विटर पर जो बिल शेयर किया गया, उसपर लोगों ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कई लोगों ने इसपर नाराजगी भी जताई है।
चिल्लाने की वजह से लगाया 11 डॉलर का अलग से चार्ज: महिला अपना तिल(मस्सा) निकलवाने को लेकर अस्पताल पहुंची थी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद जब अस्पताल ने उसे बिल दिया तो उसमें अधिक चिल्लाने के लिए 11 डॉलर चार्ज किए गए थे। इस अप्रत्याशित अतिरिक्त शुल्क को देख महिला ने इसे ट्विटर पर शेयर करने का फैसला किया। महिला का ट्वीट इस कदर वायरल हुआ कि खबर लिखे जाने तक 107 लाख से अधिक लाइक, 9,000 रीट्वीट्स और कई प्रतिक्रियाएं मिल चुकी थीं।
महिला से मुख्य रूप से सर्जरी के लिए $223 का शुल्क लिया गया था लेकिन अतिरिक्त 11 डॉलर देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। कुछ ने इस बिल का मजाक भी उड़ाया।
एक यूजर ने मजाक में पूछा कि, इलाज के दौरान कब तक रोती रही? मैं सिर्फ रेटिंग के लिए जानना है, महिला ने जवाब में कहा- बस एक आंसू तक।
वहीं एक यूजर ने बिल को लेकर कहा कि, यह असली नहीं हो सकता। महिला ने जवाब दिया कि, यह सच में असली है।
एक्स्ट्रा चार्ज में महिला को डिस्काउंट भी दिया गया है। इसपर एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि, उनके पास इसके लिए अलग से डिस्काउंट भी है।