
रामानुजनगर के ग्राम पंचायत परशुरामपुर में मितानीनो के सम्मान एवम प्रोत्साहन हेतु मितानीन दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर सरपंच लाल केश्वर् सिंह सरुता एवम उपसरपंच प्रतिनिधि नीतीश कुमार केवट मेडिकल ऑफिसर पारितोशिक् दुबे जी आर. के. राजवाड़े प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और सचिव अजय कुमार एवम सभी पंच एवम ग्रामवासी उपस्थित थे सरपंच के द्वारा सभी 11 मितानीनो को साड़ी देकर सम्मानित किया गया मितानीनो ने अपनी बात व्यक्त किये मितानीनो ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहे की गांव में यदि कोई बीमार सर्दी- खासी दस्त मलेरिया आदि से पीड़ित होता है तो सबसे पहले मितानीन ही जांच कर उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु दवाई प्रदान करती हैं और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक जाने की सलाह दी जाती है और आवस्यकता पड़ने पर मितानीनो के द्वारा भरपूर सहयोग किया जाता है और शुद् पानी पीने की सलाह दी जाती है
शिव नारायण सिंह TV36 हिंदुस्तान रामानुजनगर रिपोर्टर