
कोरबा/पाली :- विगत 19वर्षो से लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन सेवा के लिए तत्पर मितानिनो के सम्मान समारोह ग्राम पंचायत केराझरिया में आयोजन किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का भी सम्मान किया गया है श्रीफल साल साड़ी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा के द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि दुरस्थ अंचल हो या दुर्गम रास्तों में सेवा देने के लिए तत्पर रहते हुए, हितग्राहियों को कोविड टीकाकरण के लिए संस्थागत प्रसव कराने बच्चों को टीका लगवाने के लिए हमेंशा तैयार रहती है मितानिनों का COVID- 19 टाइम में बहुत बड़ा योगदान रहा है ,इसमें मितानिनों के द्वारा पूरे गांव में घूम कर सभी को कोविड-19 का पालन करने के लिए घर-घर जाकर, लोगों से घर पर रहने के लिए कहे और अपनी जान की बाजी लगाते हुए COVID-19 वालों के घर में उनको COVID-19 से लड़ने के लिए हौसले दिए और साथ साथ ही दूसरों से दूरी बनाने के लिए कहे इन सभी कार्य काफी सराहनीय रहा।

सभी उपस्थित जनों के द्वारा मितानिनों को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित की गई । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य श्रीमती शशि कला सरपंच सत्यनारायण पैकरा, राय सिंह पैकरा पंचगण महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं संतोषी मानिकपुरी, दिलेश्वर दास, रामचरण सिंह कंवर, दिलीप सिंह पैकरा, कपिल दास महंत, करारोपण अधिकारी मोहन सिंह, सचिव नरेश प्रसाद डिक्सेना, रामायण सिंह कंवर लक्ष्मी श्रीवास्तव प्रमिला पैकरा संगीता पैकरा दुर्गा डिक्सेना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बसंती पैकरा, बसंती कंवर, रमिला मानिकपुरी गोदावरी मानिकपुरी,आदि उपस्थित थे ।
रिपोर्टर – अभिषेक तिवारी