चीन में एक कंपनी ने टारगेट पूरा न कर पाने वाले कर्मचारियों के साथ जो कुछ भी किया, वो चौंका देने वाला है. सोशल मीडिया पर जब खबर सामने आई, तो पढ़कर हर कोई दंग रह गया.OMG! टारगेट पूरा नहीं करने पर बॉस ने दी ऐसी अजीबोगरीब सजा, जानकर दंग रह जाएंगेटारगेट पूरा नहीं किया, तो बॉस ने खिलाए कड़वे करेले
किसी भी कंपनी में टारगेट पूरा नहीं कर पाने पर बॉस किसी न किसी तरीके से कर्मचारियों को सजा देते हैं. हालांकि, कुछ रहमदिल बॉस भी होते हैं, जो कर्मचारियों को समझाइश देते हैं कि आखिर टारगेट को कैसे अचीव किया जाए. वहीं, अगर कर्मचारी फिर भी कोई जज्बा न दिखाए तो उसकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कम कर उसे सजा दी जाती है.
लेकिन चीन में एक कंपनी ने टारगेट पूरा न कर पाने वाले कर्मचारियों के साथ जो कुछ भी किया, वो चौंका देने वाला है.साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मामला चीन के जियांग्शू प्रांत का है. जहां एजुकेशन एंड ट्रेनिंग कंपनी ‘सूझोऊ दानाओ फांगचेंग्शी इन्फॉर्मेशन कंसल्टिंग’ ने अपने दर्जनों कर्मचारियों को सजा के तौर पर कच्चे करेले खाने पर मजबूर किया. चीनी सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी न चाहते हुए भी कड़वे करेले खाते हुए दिखाई दिए.
जब मामले ने तूल पकड़ा तो कंपनी के स्पोक्सपर्सन को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी. स्पोक्सपर्सन ने बताया कि कंपनी ने ऐसा रिवार्ड एंड पनिश्मेंट स्कीम के तहत किया है. कर्मचारियों ने खुद कड़वा करेला खाने को सजा के रूप में चुना था.स्पोक्सपर्सन ने कहा, ‘आमतौर पर लोग दर्द से बचते हैं और आराम की तलाश करते हैं. अगर कर्मचारियों को कड़वे करेले नहीं खाने हैं, तो अगली बार वे कड़ी मेहनत करेंगे.’