.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा का आज दूसरा दिन है. वॉशिंगटन में पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे. यहां पर राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. पीएम मोदी जैसे ही कार से उतरे वहां पर जो बाइडेन और जिल बाइडेन उनका इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी का हाथ पकड़कर राष्ट्रपति बाइडेन उनको व्हाइट हाउस लेकर गए. यहां पर पीएम के स्वागत में डिनर रखा गया. अमेरिका और भारत के संबंध नई ऊंचाइयों में पहुंच रहे हैं. भारत-अमेरिका के ऐसे रिश्ते देखकर चीन और पाकिस्तान के सीने में सांप जरूर लोट रहा होगा. पीएम मोदी और जो बाइडेन ने एक दूसरे को तोहफे दिए.
पीएम मोदी ने जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, पंजाब का घी, जो बाइडेन को सोने का सिक्का दिया है. पीएम मोदी ने भगवान गणेश की प्रतिमा, गुजरात का नमक, तमिलनाडु का तिल, उत्तराखंड का चावल भेंट किया है. जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने पीएम मोदी को देने के लिए खास तोहफों का भी इंतजाम किया है.
व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेसिडेंट बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पीएम मोदी को 20वीं सदी के शुरुआत की एक हैंडक्राफ्टेड, प्राचीन अमेरिकी किताब गैली (किताब का ओरिजनल वर्जन जिसको लेखक खुद से लिखता है) वो भेंट करेंगे.इतना ही नहीं पीएम मोदी के एक और खास तोहफा दिया जाएगा. बाइडेन पीएम मोदी को एक विंटेज अमेरिकी कैमरा भी गिफ्ट में देंगे. इसके साथ जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक तस्वीर की प्रिंटकॉपी होगी