नई दिल्ली:– सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 16 मई को भर्ती किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें नानावटी हॉस्पिटल के ए-विंग में रखा गया है। जहां मंगलवार की शाम अभिषेक बच्चन उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। ये जानकारी पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर की है।
लालवानी ने बताया कि, वो अमिताभ के हॉस्पिटलाइज होने की खबर की पुष्टि करने के लिए खुद नानावटी हॉस्पिटल गए थे। जहां हॉस्पिटल अथॉरिटी ने अमिताभ के हॉस्पिटलाइज होने की बात को कन्फर्म किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हॉस्पिटल के ए-विंग, तीसरी मंजिल पर रखा गया है। विक्की लालवानी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि अभिषेक बच्चन मंगलवार की शाम अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
बहुत खराब है अमिताभ बच्चन की तबीयत
अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटलाइज होने की जानकारी देते हुए विक्की लालवानी ने अपने यू-ट्यूब वीडियो में बताया कि, अमिताभ को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वो वहां 16 मई से हॉस्पिटलाइज हैं। लालवानी ने कहा कि मुझे मंगलवार को दोपहर में अमिताभ के भर्ती होने की बात पता चली। मैं दौड़ता हुआ नानावटी हॉस्पिटल पहुंचा जहां मैंने इस बात की पुष्टि की कि क्या सच में अमिताभ भर्ती हुए हैं। मैं लगभग पौने चार बजे पहुंचा और पूछताछ शुरू की।
विक्की लालवानी ने आगे कहा कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। मैंने दो हफ्ते पहले मिलने के लिए समय मांगा था। तब उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया था कि फिलहाल उन्हें इसकी इजाजत नहीं है। तो इससे यह कन्फर्म हो गया था कि या तो वो हॉस्पिटल में भर्ती है या फिर डॉक्टरों की निगरानी में है। मुझे लगता है कि उनकी तबीयत काफी खराब है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अमिताभ को बस केवल रूटीन चेकअप के लिए भर्ती करवाया गया है। 83 बरस हो चले अमिताभ बच्चन का 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है और महानायक अब केवल 25% लिवर पर जिंदा हैं।
लोगों ने की उनके स्वस्थ होने की दुआ
अमिताभ के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर जैसे ही बाहर आई लोग सोशल मीडिया पर उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि, ईश्वर से प्रार्थना है कि वो जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाएं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ईश्वर लंबी उम्र दे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। फिलहाल वो चार बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इसमें साई-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 और ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव है। इसके अलावा वो आंखें 2, और एक कोटरूम ड्रामा फिल्म सेक्शन 84 में भी काम कर रहे हैं।
