Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इनके साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक प्रदेश में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस को मिलेगी नई गति…
    मध्य प्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इनके साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक प्रदेश में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस को मिलेगी नई गति…

    By Tv36 HindustanMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 मई, बुधवार को भोपाल में गूगल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से आयोजित यह बैठक मध्यप्रदेश में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन, स्मार्ट गवर्नेंस और तकनीक आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। बैठक में गूगल क्लाउड इंडिया के निदेशक (पब्लिक सेक्टर) आशीष वाट्टल, एपीएसी क्षेत्र के निदेशक (स्ट्रेटेजिक एंगेजमेंट्स) मदन ओबेरॉय सहित सिंगापुर से गूगल क्लाउड के वैश्विक प्रतिनिधि, हेल्थकेयर एआई एवं डिजिटल अवसंरचना विशेषज्ञ और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

    बैठक में मध्यप्रदेश और गूगल के बीच दीर्घकालिक तकनीकी साझेदारी, उन्नत क्लाउड तकनीकों और एआई आधारित समाधानों के उपयोग पर चर्चा होगी। साथ ही डिजिटल गवर्नेंस को अधिक प्रभावी बनाने, जनसेवाओं को सरल एवं सुगम बनाने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने पर विचार किया जाएगा।

    सिंहस्थ-2028 के तकनीक आधारित प्रबंधन, स्मार्ट भीड़ प्रबंधन, एआई आधारित स्मार्ट पुलिसिंग,डेटा आधारित निगरानी, अधिक प्रभावी नागरिक सेवा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित रोग पहचान और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली, कृषि में किसानों को डिजिटल सेवाओं की बेहतर पहुंच और शिक्षा क्षेत्र में एआई आधारित शिक्षण और कौशल विकास पर भी विचार किया जाएगा।

    बैठक में एआई स्किलिंग, एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप इकोसिस्टम और पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्नत तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। यह बैठक मध्यप्रदेश और गूगल के मध्य दूरदर्शी तकनीकी साझेदारी को नई दिशा देने और प्रदेश को नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक आधारित विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

    Post Views: 100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफैंस की थमी सांसें 83 की उम्र में ये महानायक अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    फैंस की थमी सांसें 83 की उम्र में ये महानायक अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत…

    May 20, 2026

    आज का मौसम IMD की चेतावनी 15 घंटे के अंदर 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 65 की रफ्तार से चलेगी हवा…

    May 20, 2026

    प्रदेश आज नहीं मिलेंगी दवाएं, पूरे प्रदेश के निजी मेडिकल स्टोर्स बंद मरीजों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे ये केंद्र…

    May 20, 2026

    तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, इन राशि वाले लोग रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इनके साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक प्रदेश में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस को मिलेगी नई गति…
    • फैंस की थमी सांसें 83 की उम्र में ये महानायक अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत…
    • आज का मौसम IMD की चेतावनी 15 घंटे के अंदर 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 65 की रफ्तार से चलेगी हवा…
    • प्रदेश आज नहीं मिलेंगी दवाएं, पूरे प्रदेश के निजी मेडिकल स्टोर्स बंद मरीजों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे ये केंद्र…
    • तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, इन राशि वाले लोग रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?