
श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्म-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर के पास एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
अधिकारी ने आज यहां बताया कि घटना शोपियां के बाबापोरा इलाके में सीआरपीएफ कैंप के पास हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।