Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हर चौथा विकासशील देश कोविड से पहले की स्थिति में पहुंच जाएगा…….
    News

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हर चौथा विकासशील देश कोविड से पहले की स्थिति में पहुंच जाएगा…….

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि हमें मिलकर गरीबों के उत्थान के लिए काम करना होगा. हाशिए पर जा चुके लोगों को विकास की इस यात्रा में शामिल करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने शनिवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट (Voice of Global South Summit) को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि पैसों की कमी से विकासशील देशों के आगे बढ़ने में रुकावट आ रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने के लिए 4 ट्रिलियन डॉलर की सख्त जरूरत है.

    हर चौथा विकासशील देश कोविड से पहले की स्थिति में पहुंच जाएगावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्ल्ड बैंक (World Bank) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हर चार में से एक विकासशील देश इस साल के अंत तक और गरीब हो जाएगा. ये देश कोविड महामारी से पहले की स्थिति में पहुंच सकते हैं. इन देशों में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल हासिल करना बहुत कठिन काम होता जा रहा है. कुछ पैमानों पर तो यह देश आगे जाने के बजाय पीछे की ओर बढ़ रहे हैं. अगर हमें स्थिति को संभालना है तो 4 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पड़ेंगे. दुनिया में चल रहे कई संकट इस स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं.

    बुरी तरह प्रभावित हुए हैं विकास और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम निर्मला सीतारमण ने अपने संबोधन में कहा कि विकास और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. भारत ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान भी यह मसले उठाए थे. वित्तीय मदद जुटाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकास की मदद से कई समस्यायों से पार पाई जा सकती है. हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में आर्थिक अवसर उपलब्ध करा सकते हैं. हमें लोगों को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां बनानी पड़ेंगी. उन्हें विकास की यात्रा में शामिल करना होगा.

    डेवलपमेंट बैंकों को और ज्यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी वित्त मंत्री ने कहा कि डेवलपमेंट बैंकों को भी अपनी जिम्मेदारी बढ़ानी होगी. विकासशील देशों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इन बैंकों की अहम भूमिका है. देश में आर्थिक सुधार लागू करके हम इन बैंकों से ज्यादा से ज्यादा मदद हासिल कर सकते हैं. साथ ही हमें पैसा जुटाने के अन्य साधन भी तलाशने होंगे. लो इनकम कंट्री हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. हालांकि, मिडिल इनकम कंट्री भी पर्यावरण बदलावों से जूझ रही हैं. ऐसे में उनकी मदद भी की जानी चाहिए. इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर को भी आगे आना पड़ेगा

    Post Views: 1,095

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस तरह होते हैं हार्ट ब्लॉकेज की शुरुआती लक्षण,इस टेस्ट से पता चल जाता है कितना ब्लॉक है हार्ट…..
    Next Article देश में बेरोजगारी दर घटकर 6.6 फीसदी रह गई, शहरों में बढ़े रोजगार……..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह-सुबह सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव; अचानक बढ़ गए इतने रेट, जाने आज का भाव…

    April 19, 2026

    सिंहस्थ 2028 को लेकर हाईलेवल रिव्यू शुरू की गई, मैदान में उतरे बड़े-बड़े अधिकारी, सुरक्षा-ट्रैफिक मैनेजमेंट के सख्त निर्देश…

    April 19, 2026

    RTE को लेकर अब आर या पार; छत्तीसगढ़ में इतने निजी स्कूल बंद: इतने बच्चों का भविष्य संकट में…

    April 19, 2026

    छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्यों बंटे बादाम; एक वीडियो और खोई हुई फाइल ने मचाया इतना बवाल? अब पुलिस तक पहुंचा गया मामला…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह-सुबह सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव; अचानक बढ़ गए इतने रेट, जाने आज का भाव…
    • सिंहस्थ 2028 को लेकर हाईलेवल रिव्यू शुरू की गई, मैदान में उतरे बड़े-बड़े अधिकारी, सुरक्षा-ट्रैफिक मैनेजमेंट के सख्त निर्देश…
    • RTE को लेकर अब आर या पार; छत्तीसगढ़ में इतने निजी स्कूल बंद: इतने बच्चों का भविष्य संकट में…
    • छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्यों बंटे बादाम; एक वीडियो और खोई हुई फाइल ने मचाया इतना बवाल? अब पुलिस तक पहुंचा गया मामला…
    • प्री-मानसून लेगा करवट; 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी,इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?